'पुष्पा 2' हुई जापान में रिलीज, रश्मिका मंदाना को फैंस से मिले ढेरों लेटर्स और गिफ्टस्, हुईं भावुक

Updated on 19-01-2026 12:10 PM
साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का डंका अभी भी बज रहा है। इस मूवी का 16 जनवरी को जापान में प्रीमियर हुआ। इस मौके पर एक्टर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आईं। और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं। इसके साथ ही लंबा-चौड़ा एक कैप्शन भी लिखा। वहां के लोगों का आभार जताया।

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो पोस्ट की है, जहां वह टेबल पर रखे कई सारे लेटर्स को पढ़ रही हैं, जो उनके चाहनेवालों ने भेजे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं एक दिन के लिए जापान गई थी और सिर्फ एक दिन में जितना भी प्यार मिला, वो दिल को छू लेने वाला था। मुझे यहां कई सारे लेटर्स और बहुत सारे गिफ्ट्स मिले। और मैंने वो सभी पढ़े। सभी गिफ्ट्स को घर ले आई। मैं बता नहीं सकती कि मैं ये सब देखकर मैं कितनी ज्यादा भावुक हो गई। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया जापान। आई लव यू और मैं दोबारा आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। लेकिन अगरी बार मैं लंबे वक्त के लिए आऊंगी। मैं वादा करती हूं। और मैं आपसे ये भी वादा करती हूं कि मैं जापान आने पर ज्यादा जापानी सीखने की कोशिश करूंगी।'

जापान के फैंस पर रश्मिका मंदाना ने प्यार बरसाया

इसके अलावा, राखा ने कुछ फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए, जिसमें वह अल्लू अर्जुन समेत फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा, 'जापान, आप हमेशा मेरे दिल को खुशी से भर देते हो। यहां का प्यार, अपनापन, लोगों का हुजुम, कभी नहीं बदलता। जब भी मैं यहां आती हूं, तो जाते वक्त और भी कृतज्ञता लेकर जाती हूं।'

टोक्यो गई थीं रश्मिका मंदाना

इससे पहले रश्मिका ने टोक्यो में हुए प्रमोशनल इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2' का मशहूर पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'थैंक यू, टोक्यो।' जब फिल्म के जापान में रिलीज की घोषणा हुई थी, तब रश्मिका ने फिल्म का जापानी ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने जापानी भाषा में लोगों का अभिवादन करते हुए लिखा कि 'पुष्पा' अब पूरी दुनिया में अपनी आग फैला रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.