26 साल के लो पर उत्पादन, सबसे बड़ी कंपनी ने दे दिया अलर्ट, तेल बचाने की बात क्यों कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी?

Updated on 12-05-2026 01:42 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से तेल बचाने की अपील की है। ईरान युद्ध के कारण दुनिया में तेल की सप्लाई टाइट हो गई है और इसकी कीमत में भारी तेजी आई है। कई देशों ने ऑयल एमरजेंसी घोषित कर दी है। यूरोपीय संघ ने भी वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने चेतावनी दी है कि दुनिया में कच्चे तेल का स्टॉक खतरनाक रूप से कम लेवल की तरफ बढ़ रहा है। अप्रैल में ओपेक देशों का उत्पादन 26 साल में सबसे कम स्तर पर पहुंच गया। उधर पश्चिम एशिया में शांति बहाली की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। साफ है कि आने वाले दिनों में स्थिति विकराल हो सकती है।

रॉयटर्स के एक सर्वे के मुताबिक अप्रैल में तेल निर्यात करने वाले देशों के संगठन ओपेक का रोजाना तेल उत्पादन 830,000 बैरल गिरकर औसतन 20.04 मिलियन बैरल रहा जो साल 2000 के बाद सबसे कम है। कुवैत का एक्सपोर्ट को अप्रैल में जीरो हो गया क्योंकि वह पूरी तरह होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर है। इस स्ट्रेट से दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। लेकिन ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से एक अरब बैरल से ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है।

प्रोडक्शन में गिरावट

सऊदी अरब और इराक के तेल उत्पादन में भी अप्रैल में भारी गिरावट आई। सऊदी अरब के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले के कारण उसका प्रोडक्शन गिरकर 7 मिलियन बैरल रह गया। हालांकि सऊदी अरब ईस्ट वेस्ट पाइपलाइन के जरिए लाल सागर से कच्चे तेल का निर्यात कर रहा है। अप्रैल में केवल यूएई के उत्पादन में तेजी आई। इसकी वजह यह है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को बाइपास करके गल्फ ऑफ ओमान में स्थित फुजैरा पोर्ट से तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। यूएई रोजाना 3.2 से 3.6 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन कर रहा है। यूएई अब ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर आ चुका है और अगले साल तक रोजाना 5 मिलियन बैरल तेल निकालने की तैयारी कर रहा है।वेनेजुएला और लीबिया ने अप्रैल में तेल उत्पादन बढ़ाया लेकिन इससे होर्मुज स्ट्रेट से होने वाली सप्लाई की भरपाई नहीं की जा सकती है। वेनेजुएला का रोजाना निर्यात 1.23 मिलियन बैरल तक पहुंच गया जो 2018 के बाद सबसे अधिक है। अफ्रीकी देश लीबिया का उत्पादन भी 1.43 मिलियन बैरल पहुंच गया जो 10 साल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत हाल में 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी जो 2022 के बाद इसका उच्चतम स्तर है।

तेल का खेल

  • ईरान युद्ध के कारण दुनिया में तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है
  • होर्मुज स्ट्रेट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है
  • अप्रैल में ओपेक देशों का उत्पादन 26 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा
  • सऊदी अरामको ने चेतावनी, क्रूड स्टॉक लो लेवल की तरफ बढ़ रहा है

    कच्चे तेल की कीमत

    पश्चिम एशिया में फिलहाल शांति बहाली की उम्मीद नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि पश्चिम एशिया में शांति वाला लाइफ सपोर्ट पर है। इससे कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। कच्चा तेल महंगा होने से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आई है। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत अपना 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.