MP में नशे का अवैध कारोबार को समाप्त करने की तैयारी, 1 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

Updated on 15-04-2026 12:05 PM

 भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादी समस्या की तरह देश को नशामुक्त करने की बात कही है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए एक अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। तैयारियों की समीक्षा को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सोमवार को मैदानी अधिकारियों एडीजी, आइजी, डीआइजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की।

डीजीपी ने कहा कि सभी प्रकार के नारकोटिक्स विशेष रूप से एमडी जैसे केमिकल ड्रग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएं और उसके नेटवर्क स्रोत, वितरण चैनल व मुख्य सरगना तक पहुंच बनाकर कठोरतम कार्रवाई करें। ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली ड्रग सप्लाई पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में टेक्निकल सेल सक्रिय करें। साइबर सेल से समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी की जाए।

मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश

  • उन्होंने वीपीएन आधारित कॉल्स एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिये संचालित नेटवर्क पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने दिए सुझाव डीजीपी मकवाणा ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने एवं जिलेवार हाट स्पॉटों की पहचान कर सतत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
  • उन्होंने प्रत्येक जिले से छह अप्रैल तक विस्तृत रोडमैप मांगा है। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ट्रेनों के माध्यम से संभावित तस्करी पर निगरानी, आरोपियों की जियो-टैगिंग, साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से प्रभावी नियंत्रण हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.