ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने संसद के आसपास की सड़कों पर किया कब्जा, पीछे हटे प्रदर्शनकारी

Updated on 20-02-2022 07:38 PM

ओटावा कनाडा की राजधानी ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने संसद की आसपास की सभी सड़कों को अपने कब्जे में ले लिया और इसी के साथ तीन हफ्तों तक चला प्रदर्शन खत्म होते दिखाई दे रहा है। देश की कोविड-19 संबंधी पाबंदियों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की नीतियों से गुस्साए प्रदर्शनकारी देश के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस अभियान के कारण पीछे हट गए हैं।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है और उनके ट्रकों को हटा रही है।  ओटावा में अंतरिम पुलिस प्रमुख स्टीव बेल ने कहा कि कुछ छोटे प्रदर्शन जारी हैं लेकिन यह अवैध कब्जा खत्म हो गया है। हम पूरी तरह खत्म होने तक अपना अभियान जारी रखेंगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ओटावा की गलियों में ही रहने का आह्वान किया है, जबकि प्रदर्शन के एक प्रमुख आयोजक ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन वापस लेने का फैसला लिया है।

बेल ने बताया शुक्रवार और शनिवार को 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार बरामद होने के कारण कई जांच शुरू की गई हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट हिल के सामने की सड़क से चले गए थे, यहां पर कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं, जिनमें संसद की इमारतें भी शामिल हैं। कनाडाई प्राधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से जुड़े 76 बैंक खातों को जब्त करने के लिए आपात शक्तियों का इस्तेमाल किया है। शनिवार को उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आने से रोकने के लिए क्यूबेक से देश की राजधानी को जोड़ने वाले एक पुल को भी बंद कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.