भोपाल जा रहे एक यात्री का ट्रेन में छूटा 70 हजार का लैपटॉप, RPF ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत लौटाया बैग

Updated on 01-08-2026 12:14 PM

भोपाल। ट्रेन यात्रा के दौरान अगर आपका सामान छूट जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्रियों का खोया सामान खोजकर उन्हें वापस दिला रही है। इसी अभियान के तहत हरदा RPF ने करीब 70 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, चार्जर और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

भीड़ के कारण ट्रेन बदली, बैग कोच में रह गया

खरगोन जिले के नागझिरी निवासी 20 वर्षीय हर्ष राठौर खंडवा से भोपाल जाने के लिए ट्रेन संख्या 17020 में सफर कर रहे थे। अधिक भीड़ होने पर उन्होंने दूसरी ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया और जल्दबाजी में सामान्य कोच में अपना बैग ही छोड़ गए।

सूचना मिलते ही RPF ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही हरदा RPF के एएसआई रूपेन्द्र बुवाड़े और प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने ट्रेन के हरदा स्टेशन पहुंचने पर संबंधित कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग बरामद कर लिया गया। यात्री की पहचान और सत्यापन के बाद बैग में रखा एचपी लैपटॉप, चार्जर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित हर्ष राठौर को सौंप दिया गया। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सामान खोने या ट्रेन में छूटने पर तुरंत नजदीकी RPF पोस्ट या 'रेल मदद' पर सूचना दें, ताकि समय रहते सामान बरामद किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.