तेलुगू सिनेमा में भी अभिनय करेंगे पंकज त्रिपाठी

Updated on 21-03-2022 06:43 PM

मुंबई। बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब वे तेलुगू सिनेमा में भी अपने अभिनय के जौहर दिखाने वाले हैं। पंजक त्रिपाठी जाहिर तौर पर सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ टॉलीवुड पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में मिर्जापुर के स्टार ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया से सबको हैरान कर दिया है।

तमाम रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पवन कल्याण  की अपकमिंग फिल्मभावदेयुडु भगत सिंहमें एक खास रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पवन की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए पंकज त्रिपाठी ने खुशी-खुशी इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है।

, अभिनेता ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वे पवन कल्याण की नई फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पंकज ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने ऐसी खबरें पढ़ीं कि वे भीमला नायक से साथ फिल्म करने वाले हैं तो सुनकर अच्छा लगा और वे साउथ के सुपरस्टार की प्रशंसा भी करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से ये खबर सच नहीं है।पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द पवन कल्याण के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन फिलहाल उनकी तेलुगू फिल्मभावदियूदू भगत सिंहमें काम करने वाली खबर सच नहीं है। वहीं ऐसी भी खबरें आई कि इस फिल्म के मेकर्स ने उनसे इस बारे में संपर्क तो किया लेकिन इस फिल्म से जुड़ी सभी चीजों को गुप्त रखा है। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर द्वारा किया जाएगा और मैत्री मूवी मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में इसमें देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक होगा।

 पवन कल्याण जिनकी हालिया रिलीजभीमला नायकको काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने 20 दिन में 192 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। जबकि 70 करोड़ रुपए के बजट से इसे बनाया गया था और इसने अपनी लागत से काफी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही कल्याण पूजा हेगड़े के साथ अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्मभवदेयुडु भगत सिंहमें दिखाई देंगे।

भावदेयुडु भगत सिंहके अलावा पवन कल्याण के पास हरी हारा वीरा मल्लू है अप्रैल 2022 को रिलीज होगी और वे सुरेंदर रेड्डी की पीएसपीके 29 में नजर आएंगे जो सितंबर 2022 तक रिलीज हो सकती हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी इन दिनों अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टाररबच्चन पांडे’  में बिजी हैं जिसमें वे भावेश बापले के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा त्रिपाठी ओएमजी 2 –ओह माय गॉड! 2 में अहम भूमिका में होंगे जिसकी शूटिंग जारी है। मालूम हो कि एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता कोमिर्जापुरके साथ-साथ अन्य ओटीटी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.