पाकिस्तान को सऊदी अरब से दोस्ती पड़ी भारी, यूएई ने पहली बार लिया सख्त एक्शन, शहबाज कहां से लाएंगे 2 अरब डॉलर

Updated on 04-02-2026 12:29 PM
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के लोन को मौजूदा 6.5 फीसदी की ब्याज दर पर 30 दिन आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान चाहता है कि इस पर ब्याज कम हो जाए और लंबा समय मिले। यूएई ने सख्त रुख दिखाते हुए सिर्फ एक महीना दिया है। यह पहली बार है, जब यूएई ने कर्ज के मामले में पाकिस्तान को इतना कम समय दिया है। इसे सऊदी और यूएई के तनाव से जोड़ा जा रहा है। पाकिस्तान हालिया समय में खुलकर सऊदी के साथ खड़ा दिखा है। ऐसे में यूएई ने पाकिस्तान के पेंच कसने के संकेत दिए हैं। यूएई ने सख्त रुख कायम रखा तो मुश्किल आर्थिक हालात से गुजर रहे पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, यूएई ने 1-1 अरब डॉलर के 2 लोन को आगे बढ़ाया है। ये लोग 16 और 22 जनवरी को मैच्योर हो गए थे। अब कर्ज को एक महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है, ताकि अवधि और ब्याज दर पर आगे की बातचीत के लिए समय मिल सके। पाकिस्तान दो साल के रोलओवर और 3% ब्याज दर चाहता है।

पाकिस्तान ने फिर लगाई गुहार

सरकार के सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कर्ज को आगे बढ़ाने के लिए एक और अनुरोध किया जा रहा है। इसके पुनर्भुगतान से एक फाइनेंसिंग गैप पैदा होगा, जिसे अन्य स्रोतों से भरना होगा। ऐसे में यूएई से लोन को आगे बढ़ाने के लिए और समय मांगा जा रहा है।
यह पहली बार है जब UAE ने कर्ज चुकाने की अवधि को सिर्फ एक महीने के लिए आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान को अभी तक यूएई से एक साल का विस्तार मिलता रहा था। अधिकारियों ने कहा कि कर्ज की अवधि और मैच्योरिटी के संबंध में स्थिति आने वाले दिनों में और साफ हो जाएगी।

शहबाज का अनुरोध भी खारिज

रिपोर्ट में बताया गया है कि SBP (पाकिस्तान के प्रमुख बैंक) के गवर्नर जमील अहमद ने यूएई सरकार से 2.5 अरब डॉलर के कर्ज को दो साल के लिए आगे बढ़ाने और ब्याज दर को आधा करने का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएई के राष्ट्रपति से ऐसा ही अनुरोध किया।पाकिस्तान के स्टेट बैंक और प्रधानमंत्री की ओर से अनुरोध के बावजूद यूएई कर्ज को बहुत आगे बढ़ाने पर सहमत होता नहीं दिख रहा है। यूएई ने सिर्फ एक महीने का समय दिया है। फिलहाल पाकिस्तान की दो साल के विस्तार और ब्याज दर आधा करने का मांग पूरी होती नहीं दिख रही है।

अभी तक मिल रही थी राहत

यूएई ने साल 2018 में पाकिस्तान को एक साल के लिए 2 अरब डॉलर दिए थे। पाकिस्तान यह राशि चुकाने में असमर्थ रहा और तब से सालाना रोलओवर मांग रहा है। साल 2023 में यूएई ने IMF बेलआउट के लिए पाकिस्तान को बाहरी वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए 1 अरब डॉलर का एक और लोन दिया।

साल 2018 में यूएई ने कर्ज पर 3 प्रतिशत ब्याज दर लगाई थी। पिछले साल इसे बढ़ाकर 6.5% कर दिया। पाकिस्तान ने फिर से इस दर को 3% करने का अनुरोध किया है। यूएई का 2 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के 16 अरब डॉलर के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का हिस्सा है। पाकिस्तान मौजूदा दरों पर UAE के कर्ज पर सालाना करीब 130 मिलियन डॉलर ब्याज दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.