'पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा', ईरान की सरकारी मीडिया ने की असीम मुनीर की तीखी आलोचना, बताया 'अमेरिकी पोस्टमैन'

Updated on 22-04-2026 02:52 PM
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान 'डबल गेम' खेल रहा है और वो निष्पक्षता का दिखावा करता है लेकिन वो अमेरिका की तरफ झुका हुआ है। इसमें कहा गया है कि असीम मुनीर ईरानी नेताओं से निजी संपर्क होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन असल में वो अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं।

ईरान की सरकारी मीडिया से पाकिस्तान के फील्ड मार्शल की उस वक्त तिखी आलोचना की गई है जब इस्लामाबाद में दूसरे राउंड की वार्ता टूट गई है। ईरानी प्रतिनिधियों ने इस्लामाबाद आने से साफ इनकार कर दिया जबकि खुद असीम मुनीर पिछले हफ्ते तेहरान गये थे। ईरान के सरकारी चैनल पर ईरानी विश्लेषकों का कहना है कि जनरल असीम मुनीर ने तेहरान का दौरा किया था और उन्हें व्यक्तिगत रूप से ईरान का औपचारिक मसौदा संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था लेकिन बाद में असीम मुनीर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

असीम मुनीर पर आगबबूला ईरान

पाकिस्तान और असीम मुनीर की नीयत पर तो खैर पहले से ही सवाल उठ रहे थे और निष्पक्ष एनालिस्ट का मानना था कि ईरान को धोखा दिया जा रहा है लेकिन वो ईरानी अधिकारी ही थे जो अभी तक पाकिस्तान की तारीफ कर रह थे। लेकिन अब शायद तेहरान की आंख खुल रही है। ईरानी मीडिया का आरोप है कि पाकिस्तान ने ईरान के 10-सूत्रीय ढांचे को जिसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से स्वीकार किया गया था, उसे नजरअंदाज कर दिया है और इसके बजाय आक्रामक रूप से 15 से 16 नई अमेरिकी मांगों को आगे बढ़ा रहा है। इसका कहना है कि पाकिस्तान अमेरिका की मांगों को आक्रामक तरीके से ईरान के सामने आगे बढ़ा रहा है।
ईरानी विश्लेषकों का देश की नेशनल टीवी पर कहना है कि पाकिस्तान अमेरिका की प्राथमिकताओं और शर्तों को आगे बढ़ा रहा है और वो एक निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में काम नहीं कर रहा है बल्कि कूटनीति की आड़ में ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को कमजोर करने का काम कर रहा है। आपको बता दें कि तुर्की और सऊदी अरब देश ईरान को कमजोर देखना चाहते हैं और सऊदी ने तो ईरान पर हमला करने के लिए ट्रंप पर भारी दबाव भी बनाया था। जिस दिन असीम मुनीर तेहरान गये थे उस दिन प्रेस टीवी ने लिखा था कि 'पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर अमेरिका का संदेश देने तेहरान आए हैं।'

पाकिस्तान पर ईरान ने लगाया डबल गेम का आरोप

ईरानी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तानी सेना का मीडिया तंत्र ISPR ईरान के खिलाफ एक भ्रामक अभियान भी चला रहा है और माहौल को अपने पक्ष में ढालने की कोशिश कर रहा है। ईरानी विश्लेषकों ने पाकिस्तान के सार्वजनिक संदेशों की कड़ी आलोचना की है जिसमें अल जजीरा की रिपोर्टों का इस्तेमाल करके जल्द ही होने वाली वार्ताओं की छवि पेश करना भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.