पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद ऐक्टिव हुआ पाकिस्तान, गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भेज रहा बांग्लादेश

Updated on 07-05-2026 11:40 AM
ढाका: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बांग्लादेश के दौरे पर आने वाले हैं। नकवी के शुक्रवार 8 मई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचने की संभावना है। बांग्लादेश के सीनियर जर्नलिस्ट सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने ये जानकारी दी है। नकवी का बांग्लादेश दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत के बाद हो रहा है।

चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 8 मई को बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या BG342 से बांग्लादेश पहुंचेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में 9 लोग शामिल होंगे।

तारिक रहमान के दौर में भी जारी बांग्लादेश से रिश्ते

बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार भी पाकिस्तान के साथ उन संबंधों को आगे बढ़ाती दिख रही है, जिनकी शुरुआत मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौर में शुरू हुए थे। बांग्लादेश ने इसी सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल पाकिस्तान भेजा था। ये अधिकारी मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए भेजे गए हैं, जिसका पूरा खर्च पाकिस्तान उठा रहा है।
बांग्लादेश की आजादी के बाद यह अपनी तरह का पहला ट्रेनिंग कार्यक्रम हैं, जिसमें बांग्लादेशी अधिकारी पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले रहे हैं। मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के अधिकारियों के दौरे शुरू हुए थे, जो BNP की नई सरकार में भी जारी हैं।

हमारे सहयोगी ET की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनिंग में गए अधिकारियों को वाणिज्य, लोक प्रशासन और गृह मंत्रालय से चुना गया है। शासन और प्रशासन में ये मंत्रालय अहम भूमिका निभाते हैं। ट्रेनिंग कार्यक्रम के ठीक बाद बांग्लादेश के गृह मंत्री का बांग्लादेश दौरा ढाका और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में निरंतर प्रगति को दिखाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.