ओटीटी प्लेटफॉर्म कहानी कहने का बेहतरीन माध्यम, देता है भरपूर प्रयोग के मौके : अश्विनी अय्यर

Updated on 06-04-2022 06:32 PM

मुंबई जी5 के लिए डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'ब्रेक प्वांइट' और नेटफ्लिक्स के लिए 'अनकही कहानियां' का सह निर्देशन करने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पूरे मनोरंजन परिदृश्य को ही बदल दिया है और यह हर कहानीकार तथा निर्देशक को कुछ अलग हटकर कहने-करने का मौका देता है। 'बरेली की बर्फी' और 'नील बट्टा सन्नाटा' जैसी धांसू फिल्मों से दर्शकों को कुछ अलग कंटेट दिखाने वालीं युवा फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर कहती हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कंटेट गेम को जीत लिया है और यह तब्दीली बेहतरी के लिए ही है।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं और लेखकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा ओटीटी उन्हें बेझिझक अलग-अलग कहानियां कहानियां कहने का मौका देता है और वह भी उस भाषा में, जिसमें उन्हें सहजता महसूस होती है। यह उन्हें प्रयोग करने का मौका देता है और साथ ही कंटेट के पात्रों को अधिक जीवंतता देने वाले अलग अभिनेताओं को चुनने का अवसर देता है। उन्होंने कहा अब कहानियां लिखने का तरीका बदल गया है। निर्देशन का तरीका अब अधिक भयमुक्त है। कई लोग अपनी कहानियां लेकर रहे हैं और अब सिर्फ चंद निर्माता या लेखक ही फिल्में नहीं बना रहे हैं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम ही ऐसा बन गया है, जहां नए आइडिया सामने रहे हैं और नए लोगों को ऐसे प्लेटफॉर्म से कहानी कहने का मौका मिल रहा है, जो उनके लिए अधिक सटीक है।

उनका मानना है कि ओटीटी स्पेस सबको बराबर मौका देता है और वह उन सबको जगह देता है जिनके पास कहने के लिए कोई कहानी है। उन्होंने कहा अलग-अलग जॉनर में कई आइडिया सामने रहे हैं, जिनके आधार पर कंटेट तैयार होता है, जिसे अलग-अलग निर्देशक चाहे वे स्थापित हों या नए, अपने अनुसार ढाल रहे हैं। अश्विनी ने कहा अच्छी बात यह है कि यहां अलग-अलग बजट में सबको अपनी कहानियां कहने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा हमारे पास बहुत सारा विदेशी कंटेट है। आज के इस दौर में हम जब अलग-अलग भाषाओं की फिल्में देख रहे हैं, और हमें ऐसा लगता है कि अगर वह फिल्म हमारी भाषा, हमारे माहौल के अनुकूल है, तो उसे बनाना अब संभव है।

अश्विनी ने ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर का अवार्ड जीतने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कोडा फ्रेंच-बेल्जियन फिल्म 'ला फैमिली बेलिये' का रूपांतरण है। इसकी कहानी ऐसी है और सभी पात्र ऐसे हैं कि वे हमेशा आपके दिल को छुएंगे। अब निर्माता सिर्फ अच्छी कहानियों के पीछे भागते हैं, ऐसी कहानियां, जो हमें प्रेरित कर सकें और लोगों के सोचने के तरीके में बदलाव ला सकें। ओटीटी प्लेटफॉर्म कहानी कहने का माध्यम है, जहां सिर्फ कंटेट का महत्व है और बाकी सबकुछ उसके बाद आता है। अश्विनी ने कहा हम अब भी मनोरंजन के कारोबार में हैं लेकिन हमारे पास लोगों के दिल को छूने की क्षमता है और हम लोगों के दिल में भावनाओं का तूफान ला सकते हैं। यह समाज के सोचने के तरीके में बदलाव लाने का पहला कदम है। अश्विनी इन दिनों वेब फिल्म फाड़ू पर काम कर रही है। यह सोनी लिव के लिये बनायी जाने वाली फिल्म है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.