
इंडियन वेल्स । जापान की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हार के साथ ही बाहर हो गयीं।
ओसाका को का सामना करना पड़ा है। ओसाका को दूसरे दौर में रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने आसानी से 6-0, 6-4 से हराया। इस मैच में हार से ज्यादा ओसाका दर्शकों के रवैये से निराश नजर आयीं।
ओसाका जब पहले सेट में पीछे चल रही थी तो एक महिला दर्शक ने उन्हें स्टैंड से ही अभद्र बातें कहीं। इससे नाराज यह खिलाड़ी चेयर अंपायर के पास पहुंची और उनसे कार्रवाई करने को कहा पर अंपायर ने कहा कि किसी इस प्रकार की बातें कहीं हैं उसका पता नहीं चला है। इसलिए किसी के खिलाफ कार्रवाई संभव नहीं है।