ओरी ने ध्रुव राठी को कहा 'एंटी नेशनल', बोले- मेरी फोटो फालतू में लगाई, बताया PM मोदी के साथ क्या है सपना!

Updated on 15-06-2026 01:07 PM
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद नहीं है।' एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए, ओरी ने ध्रुव राठी के विषयों के चुनाव पर सवाल उठाए और कहा कि वह मुद्दों को तभी उठाते हैं जब वे उनके नैरेटिव (सोच) के हिसाब से हों। साथ ही, ओरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक ख्वाहिश भी बताई।

ये कमेंट्स दोनों के बीच पहले हुई सार्वजनिक बहस का ही एक हिस्सा हैं। इससे पहले, दिसंबर 2025 में ध्रुव राठी के वीडियो 'द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज' के बाद ओरी ने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर का बचाव किया था। उस वीडियो में कई एक्टर्स का जिक्र था और थंबनेल में जाह्नवी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।

ओरी को बिल्कुल पसंद नहीं ध्रुव राठी

'KK Creates' पॉडकास्ट के दौरान, ओरी ने कहा कि ध्रुव उन्हीं विषयों पर अपनी सुविधा के हिसाब से बात करते हैं जो उनकी कहानी या नैरेटिव में फिट बैठते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार ही विषयों पर बात करते हैं, जब वे उनकी कहानी में फिट बैठते हैं। मुझे ठीक से नहीं पता कि उनके विषय क्या हैं क्योंकि मैं हर चीज को फॉलो नहीं करता, लेकिन वह कभी-कभी अजीब बातें कहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता, और जब उन्हें किसी विषय पर बात करनी चाहिए, तो वह उस पर बात ही नहीं करते। मुझे बस वह आदमी पसंद नहीं है।'


ओरी की पीएम मोदी के साथ ख्वाहिश

ओरी ने ध्रुव राठी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपने निकनेम का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैं ध्रुव राठी को 'ध्रुव ट***' कहता हूं। मैंने यह कहीं ऑनलाइन देखा था और मैं इसे छोड़ नहीं पा रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा कि उनका सपना है पीएम मोदी के साथ अपने फेमस पोज में फोटो क्लिक करना। वो इसे कभी तो करेंगे।


ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सेलेब्स को घेरा

इससे पहले, ध्रुव राठी द्वारा दिसंबर 2025 में 'बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की नकली सुंदरता' (The Fake Beauty of Bollywood Celebrities) टाइटल से एक वीडियो जारी किए जाने के बाद, ओरी ने जाह्नवी कपूर का सपोर्ट किया था।


जान्हवी कपूर से लेकर काजोल पर भी सवाल

इस वीडियो में कई ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बात की गई, जिन्होंने कथित तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी या ट्रीटमेंट करवाए थे। इनमें जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल के नाम शामिल थे। थंबनेल में जाह्नवी की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। उस समय, ओरी ने इंस्टाग्राम पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। एक वायरल रील में दावा किया गया था कि ध्रुव राठी ने यह वीडियो तब अपलोड किया, जब जाह्नवी ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास मामले पर बात की थी। रील में कहा गया था कि वीडियो अपलोड करने का समय सही नहीं था।

ओरी ने ध्रुव को कहा था 'राष्ट्र-विरोधी'

इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए ओरी ने लिखा, 'शायद वह यह भी नहीं जानतीं कि वह कौन है। मैं खुद उसे बस एक ऐसे 'राष्ट्र-विरोधी' के तौर पर जानता हूं जो शिकायत करता है कि इतने फॉलोअर्स होने के बावजूद रेलवे स्टेशन पर उसकी तस्वीरें नहीं खींची गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
 13 June 2026
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
Advt.