जेपी अस्पताल में विशेषज्ञों के 45 में से 30 पद ही भरे

Updated on 03-03-2022 07:34 PM

भोपाल शहर के जिला अस्पताल जयप्रकाश (जेपी) में विशेषज्ञों के 45 में से 30 पद ही भरे है शेष 15 विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है। इस वजह से यहां आने वाले मरीजों को परेशान होना पड रहा है। अस्पताल में दो साल के भीतर 11 चिकित्सक सेवानिवृत् हो गए हैं, जबकि इनके बदले में सिर्फ चार विशेषज्ञ ही आए हैं। यह वे डाक्टर हैं जिन्हें बैरागढ़ सिविल अस्पताल से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन वहां ज्वाइन करने नहीं गए। बाद में उन्होंने अपना तबादला जेपी अस्पताल करा लिया। खाली पद नहीं भरे जाने की वजह से विशेषज्ञों के 45 में से 30 ही भरे हैं। यहां हर दिन ओपीडी में 1600 से ज्यादा मरीज रहे हैं।

मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इलाज में परेशानी हो रही है। इसे प्रदेश के लिए माडल शासकीय अस्पताल कहा जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि यहां पर कई विभागों में एक भी विशेषज्ञ ही नहीं है। विशेषज्ञ कम होने की वजह से ओपीडी में दिखाने, आपरेशन, सोनोग्राफी आदि के लिए मरीज परेशान होते रहते हैं। नाक, कान एवं गला विभाग में विशेषज्ञों के तीन पद हैं, लेकिन एक भी भरा नहीं है। इसी तरह की स्थिति नेत्र विभाग की है। हां, यह अच्छी बात है कि चिकित्सा अधिकारियों के यहां पर 30 पद हैं , लेकिन सभी भरे हैं।

विशेषज्ञों की कमी होने की वजह से यहां डीएनबी और सीपीएस डिप्लोमा कोर्स में सीटें नहीं बढ़ पा रही हैं। शिशु रोग विभाग में तीन, सर्जरी में एक, एनेस्थीसिया में दो और हड्डी रोग विभाग में दो पद विशेषज्ञों के खाली है। उधर, गायनी विभाग चार पद हैं, लेकिन सात पदस्थ हैं। यहां पदस्थापना के लिए डाक्टर बड़ी-बड़ी सिफारिश लगाते हैं। बता दें कि जयप्रकाश अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 1600 से 2000 हजार मरीज रहे हैं। जिला अस्पताल होने के नाते ज्यादातर मरीज विशेषज्ञों को दिखाने के लिए ही आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें बिना इलाज लौटना पड़ता है या फिर चिकित्सा अधिकारियों से ही इलाज कराना पड़ता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.