गोशाला में मिले गायों के डेढ़ सौ कंकाल, मैनेजर गिरफ्तार

Updated on 03-03-2022 07:42 PM

भोपाल प्रदेश के इंदौर जिले में एक गोशाला में डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिले है। इसकी सूचना मिलने पर हिंदूवादियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद खुड़ैल थाना पुलिस ने गोशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गायों के कंकाल से 21 बिल्ले एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपित पर गोवंश प्रतिषेध के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। यह घटना शहर से करीब 30 किमी दूर स्थित अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट द्वारा मौध्यापुरा (पेडमी) में संचालित गोशाला की है। ट्रस्ट का मुख्यालय केसरबाग रोड पर है।

पुलिस ने फरियादी मनोज तिवारी (वल्लभ नगर) की शिकायत पर आरोपित अशोक रामदीन पस्तोर के विरुद्ध गौवंश प्रतिषेध के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी (मुख्यालय) अजय वाजपेयी के अनुसार कंकाल गोशाला के पीछे खाली मैदान (हड्डी खोह) में पड़े हुए थे। मनोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह सुधा चौधरी, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अक्षय मित्तल, विष्णु शर्मा, मदनलाल यादव, राजकुमार, दुर्गेश लड्ढा, चंद्रशेखर पटेल, मनोहर पटेल, अमित माहेश्वरी, भरत शर्मा, ओंकार चौधरी के साथ अहिल्या माता गोशाला गोसेवा के लिए गया था। गोशाला के पीछे डेढ़ सौ गायों के कंकाल पड़े हुए थे।

 वहां गिद्ध मंडरा रहे थे। मनोज ने प्रबंधन से घटना के बारे में पूछा और कंकालों की वीडियो रिकार्डिंग कर इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने ताबड़तोड़ प्रकरण दर्ज कर देर रात गोशाला के प्रबंधक अशोक पस्तोर को पकड़ लिया। रात में ही मुख्यालय से अधिकारी गोशाला पहुंचे और अशोक चौकीदार लक्ष्मण से पूछताछ की। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि गोशाला में उन गायों को लाया जाता है जो बीमार और कमजोर होती हैं और ग्रामीण जंगलों में छोड़ देते हैं। मरने के बाद गायों के शव मैदान में फिंकवा देते हैं। गोशाला से जब्त रिकार्ड के अनुसार वर्तमान में 257 गाय, 143 केड़ियां (बछड़ी), 116 केड़े (बछड़े), 06 नंदी और 11 बैल हैं।

गोशाला में बने चिकित्सालय में कई गायें हैं। उसमें पांच गायें गंभीर हैं। एक गाय के पैर में पट्टा भी बंधा हुआ था। पुलिस के अनुसार ट्रस्ट के रामेश्वरलाल असावा (अध्यक्ष), प्रकाशचंद्र सोडानी (मंत्री), पुरुषोत्तमदास पसारी (कोषाध्यक्ष), न्यासीगण लक्ष्मीनारायण कसेर, एमसी रावत, गिरधर गोपाल नागर, गोपालदास मित्तल, हंसराज जैन, देवेंद्र कुमार मुछाल, शंकरलाल अग्रवाल शामिल हैं। भोपाल के बसई गांव स्थित गोशाला में गायों की मौत के बाद इस गोशाला की भी जांच हुई थी।

 प्रशासन की टीम ने न्यासियों से बात करने दौरा करने के बाद रिपोर्ट में गोशाला को व्यवस्थित बताया था। इस बारे में अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट, पेडमी के  अध्यक्ष रामेश्वरलाल असावा का कहना है कि गोशाला में हम गोसेवा करते हैं। लोग बीमार गाय छोड़ जाते हैं। उपचार सेवा के बाद भी कई गायें मर जाती हैं। गाय के मृत शरीर बाहर फिंकवा दिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.