कभी पेट पालने के लिए की थी बॉयलर क्लीनर की नौकरी, आज हैं दुनिया के सबसे बड़े रईस

Updated on 04-04-2026 12:15 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ ला रही है। इसके लिए स्पेसएक्स में 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का टारगेट रखा है। अगर ऐसा होता है तो स्पेसएक्स एक झटके में दुनिया की छठी वैल्यूएबल कंपनी बन जाएगी और टेस्ला से भी आगे निकल जाएगी। उसके आगे केवल एनवीडिया, ऐपल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और ऐमजॉन ही रह जाएगी। इसके साथ ही मस्क भी दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे। उनकी स्पेसएक्स में करीब 43 फीसदी हिस्सेदारी है। एक नजर मस्क के करियर पर।

मस्क 636 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वह टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स समेत कई कंपनियां चला रहे हैं। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की और आज यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है। स्पेसएक्स साल 2008 में उस समय सुर्खियों में आई जब उसके रॉकेट ने सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया था। वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी थी। मस्क का सपना इंसान को मंगल पर भेजना है और वह इसी मिशन के साथ काम कर रहे हैं।

पहली नौकरी

28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क के लिए सफर कतई आसान नहीं रहा है। मस्क ने महज 12 साल की उम्र में ही अपना पहला प्रॉडक्ट लॉन्च कर दिया था। उनका पहला प्रॉडक्ट Blastar एक वीडियो गेम था जो उन्होंने साल 1984 में बनाया था। इस सोर्स कोड को उन्होंने 500 डॉलर में बेच दिया था और बाद में यह एक मैगजीन में छपा। इसके बाद मस्क 17 साल की उम्र में कनाडा आ गए।
उन्होंने साल 1989 में कनाडा की एक लंबर मिल में बॉयलर रूम क्लीनर के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी। इसके लिए उन्हें हर घंटे 18 डॉलर मिलते थे। लेकिन यह नौकरी बहुत खतरनाक थी और हाइपरथर्मिया से बचने के लिए उन्हें हर 15 मिनट में दूसरे वर्कर्स के साथ पोजीशन चेंज करने पड़ती थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका आ गए। मस्क को काम करने का ऐसा जुनून है और वह अब तक करीब 50 प्रोडक्ट्स बना चुके हैं।

ट्विटर का अधिग्रहण

मस्क दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी टेस्ला के भी सीईओ हैं। इस कंपनी में उनकी 11 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी साल फरवरी में उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने एआई और सोशल मीडिया कंपनी एक्सएआई को खरीदा। दोनों की कंबाइंड वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। मस्क जनवरी, 2021 में दुनिया के सबसे बड़े रईस बना थे। मस्क ने अक्तूबर 2022 में ट्विटर को खरीदा और उसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.