एमपी में नर्सिंग स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट: चार साल का कोर्स 6 साल बाद भी अधूरा; डिग्री-परीक्षा की मांगों को लेकर अंबेडकर पार्क में आंदोलन

Updated on 19-08-2026 12:25 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्र 2020-21 के बीएससी नर्सिंग और जीएनएम विद्यार्थियों (MP Nursing Students Protest Update) की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चार साल में पूरा होने वाला पाठ्यक्रम छह साल बाद भी अधूरा है। लंबित परीक्षाओं, परिणाम, डिग्री और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में प्रदेशभर के नर्सिंग छात्र राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को आंदोलन का दूसरा दिन रहा। छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

2024 तक पूरी होनी थी पढ़ाई, 2026 में भी परीक्षा लंबित

छात्रों के अनुसार, वर्ष 2020 में शुरू हुआ बीएससी नर्सिंग का चार वर्षीय पाठ्यक्रम वर्ष 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था। हालांकि, वर्ष 2026 में भी तृतीय वर्ष का परिणाम लंबित है और चतुर्थ वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं कराई गई है। इससे हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर असर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि वे कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला।

सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों की परीक्षा साथ कराने की मांग

आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की प्रमुख मांग है कि सूटेबल, अनसूटेबल और सुप्रीम कोर्ट से स्टे वाले ग्वालियर क्षेत्र के 56 कॉलेजों समेत सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों की लंबित परीक्षाएं एक साथ आयोजित कराई जाएं। छात्रों का कहना है कि अलग-अलग चरणों में परीक्षा कराने से पूरी प्रक्रिया और लंबी हो सकती है।

विद्यार्थियों ने सत्र 2020-21 के छात्रों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराने की मांग रखी है। इसके अलावा सत्र 2021-22 और 2022-23 की लंबित परीक्षाएं भी जल्द कराने की मांग की गई है।

नया परीक्षा कैलेंडर और छात्रवृत्ति भुगतान की मांग

छात्रों ने मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की है। विद्यार्थियों के मुताबिक परीक्षा और परिणाम की स्पष्ट समय-सीमा तय होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

छात्रों ने सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को लिटिगेशन पेंडेंसी सर्टिफिकेट देने और लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने की मांग भी की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं के तहत शासकीय कॉलेजों के बांडेड छात्रों को मई 2027 तक शासकीय सेवा में नियुक्ति देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

रजिस्ट्रार से मिले छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

आंदोलन के दौरान छह सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार से मिला। प्रतिनिधियों ने लंबित परीक्षाओं, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति सहित अन्य समस्याएं उनके सामने रखीं।

स्टेट कोर कमेटी सदस्य मनोज रजक ने कहा कि चार साल का पाठ्यक्रम छह साल में भी पूरा नहीं होना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार अपनी मांगें अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। सरकार की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक उनका शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.