पथ-विक्रेताओं के खाते में अब जल्द पहुँचेगी अनुदान राशि : मंत्री भूपेन्द्र सिंह

Updated on 01-03-2022 04:53 PM

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सोमवार को पीएम स्वनिधि योजना में पथ-विक्रेताओं के बैंक खाते में ब्याज अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से तत्काल हस्तांतरित करने के उद्देश्य से नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा इंडियन बैंक के बीच एमओयू हुआ। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव, अपर आयुक्त गजेन्द्र सिंह नागेश, इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर मनोज कुमार दास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इससे कागजी कार्यवाही कम होगी तथा हितग्राही के खाते में ब्याज अनुदान की राशि जल्द पहुँचेगी। योजना में पथ-विक्रेताओं को दिये जाने वाले 10 हजार रुपये के लोन में 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान केन्द्र सरकार द्वारा तथा शेष ब्याज राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि योजना में पर्याप्त राशि उपलब्ध है।

4.90 लाख शहरी पथ-विक्रेताओं को ऋण वितरित

योजना के प्रथम चरण में भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को 4 लाख 5 हजार पथ-विक्रेताओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही प्रदेश में अभी तक 4 लाख 90 हजार पथ-विक्रेताओं को ऋण वितरित किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.