नोवाक जोकिविच और आर्यना सबालेंका को पहले ही मैच में मिली हार, यूएस ओपन में सफर समाप्त हुआ

Updated on 26-08-2026 01:21 PM
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका और जोकिविच मिक्स्ड डबल्स में जोड़ी बनाकर उतरे। पहले ही राउंड में उनका सफर समाप्त हो गया। कैटरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन की जोड़ी ने मैच को जीत लिया।

पहला सेट जीतने के बाद मिली हार

टॉप सीडेड जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अपनी लय बनाए नहीं रख सकी और 1-4, 4-2, 10-2 से हार गई। सबालेंका और जोकोविच ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में जीत लिया और दूसरे सेट में भी ब्रेक हासिल कर लिया। लेकिन, सिनियाकोवा और पैटन ने जल्दी ही मैच बदल दिया। विमेंस डबल्स में दुनिया की नंबर 1 सिनियाकोवा ने जोकोविच के खिलाफ ऐस लगाकर मैच खत्म किया।

स्वितोलिना और मोनफिल्स सेमीफाइनल में

एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स दोनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कभी खिताब नहीं जीत पाए हैं लेकिन इस बार हो सकता है कि यह विवाहित जोड़ा एक साथ कोई ट्रॉफी जीत सके। पति-पत्नी की यह जोड़ी कैटेरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन को 5-4 (6), 4-5 (3) (10-8) से हराकर मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
सेमीफाइनल में स्वितोलिना और मोनफिल्स का मुकाबला बेनसिच और कोबोली से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मिरा एंड्रीवा और एंड्री रुबलेव का सामना कैरोलिना मुचोवा और जैकब मेनसिच से होगा।
सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज ने अपना पहला दौर का मैच तो जीत लिया, लेकिन बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली से 5-4, 4-1 से हारने के बाद वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सेरेना और अल्काराज ने पहले दौर में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल को 5-3, 4-1 से हराया। यह सेरेना का 2022 के बाद यूएस ओपन में पहला मैच था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.