उत्तर कोरिया ने दागे रॉकेट लॉन्चर, दक्षिण कोरिया हुआ अलर्ट

Updated on 21-03-2022 07:17 PM

सियोल यूक्रेन पर रूसी हमले के 26 दिन हो गए और इसके शांत होने के आसार नहीं दिख रहे इस बीच एक और सैन्य संघर्ष की आशंका गहराने लगी है। दरअसल उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के तेवरों से यह चिंता बढ़ने लगी है। नॉर्थ कोरिया हथियारों की होड़ में ताबड़तोड़ परीक्षण कर रहा है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया ने लेटेस्ट मिसाइल लॉन्च असफल होने के कुछ दिनों बाद ही रविवार को कम दूरी के कई रॉकेट लॉन्चर दागे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि उत्तर कोरिया जल्द ही अपने हथियारों के शस्त्रागार को मजबूत करने और अमेरिका से रियायतें हासिल करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश करते हुए अपनी सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने का प्रयास कर सकता है।

इससे पहले बुधवार को दक्षिण कोरिया ने कहा था कि उत्तर कोरिया हवा में मिसाइल विस्फोट में ह्वासोंग-17 मिसाइल के कुछ हिस्से शामिल हैं, जो नॉर्थ कोरिया का सबसे बड़ा हथियार है।  अब रविवार को दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, उन्हें यह पता चला है कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तट से मल्टीपल रॉकेट लॉन्च किए हैं।  साउथ कोरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि, हमारी सेना नॉर्थ कोरिया के हर कदम पर नजर बनाए हुए हैं। दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रमुख ने एक बयान में कहा कि, आज सुबह, उत्तर कोरिया में फायरिंग हुई थी जिसमें कई रॉकेट लॉन्चर फायर किए गए है।

हमारी सेना संबंधित हालात की निगरानी कर रही थी और हर हालात के लिए तैयार थी। समाचार के अनुसार, उत्तर कोरिया की सेना ने दक्षिण प्योंगन प्रांत में एक अज्ञात स्थान पर पश्चिमी तट से लगभग एक घंटे तक सुबह करीब 7.20 बजे 4 फायर किए गए।  दक्षिण कोरिया की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इन प्रक्षेपणों को लेकर एक आपात उप-मंत्रालय बैठक की। बयान में कहा गया है कि साउथ कोरिया अपने सहयोगी अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य शक्ति और सहयोग के मोर्चे पर काम कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.