'हिंदू राष्ट्रवाद को जगह नहीं', RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर अमेरिकी मुस्लिम सांसद ने उगला जहर, विवाद

Updated on 31-08-2026 01:20 PM
न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा बड़े राजनीतिक विवादों के केन्द्र में है। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में दिए अपने संबोधन में जहां मोहन भागवत ने भारत की 'विविधता में एकता' का संदेश दिया और कहा कि कोई भी सच्चा हिंदू कभी मुस्लिम विरोधी नहीं हो सकता वहीं इस कार्यक्रम पर अमेरिकी राजनीति गरमा गई है। अमेरिकी सांसद रशीदा तलेब ने RSS की विचारधारा पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'नफरती एजेंडा' करार दिया है।

इसके अलावा कार्यक्रम के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारतीय राष्ट्रध्वज का भी अपमान किया है जिसपर भारत सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा 'भारत की सरकार और बीजेपी या आरएसएस की आलोचना की पूरी स्वतंत्रता है लेकिन भारत और तिरंगे के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है 'ये भूल बहुत भारी पड़ेगी।'

अमेरिका की मुस्लिम सांसद ने क्या कहा?

अमेरिकी सांसद रशीदा तलेब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है 'मोहन भागवत और उनकी नफरत भरी हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा का हमारे समुदायों में स्वागत नहीं है। उनका अर्ध-सैन्य संगठन RSS सिखों, मुसलमानों, दलितों, ईसाइयों और अन्य लोगों के खिलाफ हिंसक हमलों और सुनियोजित हिंसा के लिए जिम्मेदार है। हमें हर तरह की नफरत और वर्चस्व की भावना को नकारना होगा।' मुस्लिम सांसद रशीदा तलेब की इस बयान पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।

लेखक सूर्यकांत सानू ने रशीदा तलेब को जवाब देते हुए लिखा है 'तो आप इस्लाम को खारिज कर रही हैं? हमें नफरत और श्रेष्ठता की भावना के सभी रूपों को नकारना होगा।' इसके अलावा एक और डेमोक्रेटिक सांसद मैकगवर्न ने भी भागवत के दौरे की आलोचना की है। US कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) के पूर्व अध्यक्ष स्टीफन श्नेक और नादिन माएंजा की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए मैकगवर्न ने कहा कि 'RSS ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा को मुख्यधारा में लाने' में मदद की है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा 'इसके प्रमुख मोहन भागवत को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। नफरत फैलाने के लिए उन्हें कोई मंच नहीं दिया जाना चाहिए।' मैकगवर्न ने पोस्ट में भागवत के सरनेम की स्पेलिंग गलत लिखते हुए उन्हें 'Baghwat' लिखा

मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में क्या कहा?

आपको बता दें कि मोहन भागवत ने रविवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' में करीब 5,000 से ज्यादा लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 'अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) फोरम ने किया था और इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और दूसरी कलात्मक प्रस्तुतियां शामिल थीं। अपने संबोधन में भागवत ने एकता, विविधता और इंसानों के आपस में जुड़े होने के विचारों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा 'जब भी आप अमेरिका के बारे में सोचते हैं तो अक्सर एक शब्द पर चर्चा होती है बहुलवाद। जब हम भारत की बात करते हैं तो एक और वाक्यांश पर चर्चा होती है विविधता में एकता। भारत के लिए, एकता और विविधता दोनों ही उसके DNA में हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.