नितिन गडकरी 6247 करोड़ की सड़कों का करेंगे शिलान्यास

Updated on 24-02-2022 05:44 PM

भोपाल केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी गुरुवार को उज्जैन आयेंगे। वे यहां 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लम्बाई 41 किलो मीटर, उज्जैन-झालावाड़ टू लेन सड़क लागत 498 करोड़ ,

134 किलो मीटर, उज्जैन-बदनावर फोरलेन 1352 करोड़ 69 किलो मीटर, उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन 1034 करोड़ 42 किलो मीटर, उज्जैन गरोंठ फोरलेन पैकेज-2 ,48 किलो मीटर कुल लागत 998 करोड़ , उज्जैन-गरोंठ पैकेज-3, 952 करोड़ 46 किलो मीटर, जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलो मीटर शामिल है। इसके आलावा सुसनेर ,जीरापुर सहित अन्य सड़के भी शामिल है। सभी सड़कों का काम 2022 -23 तक पूरा हो जाएगा।

महाकाल मंदिर दर्शन भी करेंगे गडकरी

 

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन में दोपहर 12 से 12.30 बजे तक कोठी पैलेस के निकट बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गडकरी 12.35 पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर के दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद मकोडिय़ाआम चौराहा आगर रोड उज्जैन के पास दोपहर 1.30 बजे विभिन्न सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये वीआईपी शामिल होंगे कार्यक्रम में

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री डॉ.वी.के. सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग, लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, सांसद अनिल फिरोजिया, महेन्द्रसिंह सोलंकी, रोड़मल नागर, छतरसिंह दरबार, दुष्यंतसिंह सुधीर गुप्ता की मौजूदगी रहेगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.