नितिन गडकरी ने जौनपुर और आजमगढ़ को दिया बाइपास का तोहफा, पूरी डिटेल जान लीजिए
Updated on
31-01-2026 12:44 PM
लखनऊ: यूपी के जौनपुर और आजमगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जौनपुर में 12.2 किमी लंबाई वाले 4-लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर 944.19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी तरह, आजमगढ़ शहर में 15 किमी लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने X हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना मार्ग एक रिंग रोड बनाकर जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिसिंग लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 और उत्तरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-135A के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
जौनपुर शहर के अंदर भीड़भाड़ होगी खत्म
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मौजूदा जौनपुर बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-31, राष्ट्रीय राजमार्ग-135A, राष्ट्रीय राजमार्ग-128A और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 को जोड़ने वाले प्रस्तावित बाईपास के साथ इंटीग्रेट होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार करेगी और जौनपुर शहर के अंदर भीड़भाड़ को कम करेगी।
आजमगढ़ के ट्रैफिक में होगा सुधार
वहीं, आजमगढ़ शहर में 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास एक रिंग-रोड बनाकर आजमगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और पूर्वी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-128B और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार आएगा और शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…