मध्य प्रदेश में रातें भी हुईं गर्म, खरगोन-खंडवा में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार

Updated on 27-02-2026 11:26 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के तापमान का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। खरगोन और खंडवा में गुरुवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम, इंदौर, नर्मदापुरम, गुना और धार में 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी पश्चिमी इलाकों का बढ़ा हुआ है।धार, नर्मदापुरम और रतलाम में रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण पश्चिमी इलाकों में नम हवाएं आ रही हैं। वहीं, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में खजुराहो को छोड़कर बाकी सभी संभागों में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। न्यूनतम तापमान नरसिंहपुर, सागर और टीकमगढ़ में 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

पूर्वी इलाकों में हवाओं का रुख अभी भी उत्तरी बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सके ऐसा कोई सिस्टम नहीं है। इस कारण प्रदेश का आसमान साफ है और सूरज की किरणें सीधे आ रही हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि भोपाल और इंदौर डिवीजन को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

ग्वालियर में सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान

सबसे अधिक तापमान ग्वालियर का रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तापमान में होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.