जबलपुर रेल मंडल के नक्शे में नया स्टेशन घुनवारा

Updated on 01-03-2022 09:02 PM

जबलपुर जबलपुर रेल मंडल के नक्शे में आज मंगलवार को एक नया स्टेशन और जुड़ गया है यह स्टेशन कटनी और मैहर के बीच घुनवारा गांव में रेलवे द्वारा निर्मित किया गया है इस रेल लेबल हाल्ट स्टेशन के बन जाने से अब जबलपुर मंडल में  स्टेशनों की संख्या बढ़कर १११ हो गई है।

घुनवरा  स्टेशन के शुभारंभ के अवसर पर सतना के सांसद गणेश सिंह ने फीता काटकर स्टेशन का लोकार्पण किया और साथ ही नवनिर्मित स्टेशन पर कटनी से सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन के ठहराव का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन, एरिया मैनेजर आशीष रावलानी के साथ ही क्षेत्रीय रेल उपभोकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य संजय राय, बलिराम  जिज्ञासी, ग्राम प्रधान  गोविंद मिश्रा, सुजीत शिवहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने अपने संबोधन में जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में की जा रही वृद्धि के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से कहा कि लंबे इंतजार और पत्राचार के बाद रेलवे द्वारा यहां पर हाल्ट स्टेशन बना है जिससे ग्रामीणों को अब बड़े शहरों में आने-जाने की सुविधा प्रदान हो गई है, जो कि यहां के निवासियों को विकास की ओर ले जायेगी।

रेलवे की यह सुविधा पूरे क्षेत्र के  लिए वरदान साबित होगी।

इस अवसर पर समारोह में अतिथियों का स्वागत श्री वल्लभ ने करते हुए बताया कि जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाता है जिसके तहत आज से यह स्टेशन क्षेत्र के लोगों को आवागमन की नई, तीव्र और सस्ती  सुविधा उपलब्ध कराने में इससे मदद मिलेगी।

समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  विश्वरंजन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।         


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.