MP में पोषण आहार का नया प्लान... अब शॉर्ट टर्म टेंडर से बटेगा टेक होम राशन, SHG बनाएंगे दलिया-खिचड़ी

Updated on 20-08-2026 02:50 PM

भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम अवधि के टेंडर होंगे। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से दलिया और खिचड़ी के पैकेट तैयार कराए जाएंगे।

प्रति मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा। यह वैकल्पिक व्यवस्था फिलहाल तीन माह के लिए लागू की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकेगा। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी का जिम्मा कलेक्टरों को दिया गया है।

घाटे के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग को वापस सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश में पिछले कुछ माह से पूरक पोषण आहार की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। दरअसल, सरकार ने बार-बार टेक होम राशन की व्यवस्था में परिवर्तन किए। पहले एमपी एग्रो से इसे तैयार करवाया, फिर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघ द्वारा संचालित संयंत्रों से आपूर्ति की व्यवस्था लागू की।

कमल नाथ सरकार ने फिर ठेकेदारों के हाथों में व्यवस्था दे दी, जिसे शिवराज सरकार ने फिर बदला लेकिन इस बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने संयंत्रों के संचालन में लगातार हो रहे घाटे का हवाला देकर महिला एवं बाल विकास विभाग को व्यवस्था लौटाने का प्रस्ताव दे दिया।

तीन-चार माह मंथन चला और फिर कैबिनेट ने पोषण आहार का काम महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दिया। साथ ही यह भी निर्णय कर दिया कि पहले किसी भी तरह पोषण आहार की आपूर्ति बहाल कराई जाए। इसमें स्व-सहायता समूहों का उपयोग किया जाए। जब तक दीर्घावधि के लिए टेंडर नहीं हो जाते हैं तब तक कम अवधि के लिए टेंडर करके आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जाए।

केंद्रीय अधिकारियों से चर्चा के बाद बनाई व्यवस्था, राशि बढ़ाने पर चल रहा मंथन

दरअसल, इस पूरी व्यवस्था में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि भारत सरकार टेक होम राशन के लिए दी जाने वाले राशि में वृद्धि की तैयारी में है। संभावना यह है कि अधिकतम साढ़े नौ रुपये प्रति हितग्राही दी जाने वाली राशि 15 रुपये तक की जा सकती है। इसके लिए प्रतीक्षा की जा रही थी लेकिन भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि इसमें समय लगेगा तो फिर कम अवधि के लिए टेंडर करने का निर्णय लिया गया।

महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा टेंडर निकाले जाएंगे। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक व्यवस्था बनाने के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से टेक होम राशन के पैकेट तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए गेहूं, चावल, नमक तो उचित मूल्य की दुकानों से समूहों को मिल जाएगा, बाकी सामग्री की व्यवस्था वे स्वयं करेंगे। उन्हें इसके लिए राशि मिलेगी।

गुणवत्ता से समझौता नहीं, हर स्तर पर होगी निगरानी और सैंपलिंग

विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार आंगनबाड़ी से आपूर्ति केंद्र तक जांच होगी। नई व्यवस्था में केवल आहार उपलब्ध कराने पर ही जोर नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता, मात्रा, नमूने की जांच, भंडारण, परिवहन और वितरण तक की निगरानी की जाएगी। पोषण आहार के नमूने लिए जाएंगे और उनकी जांच होगी। किसी नमूने के मानक पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में संबंधित स्तर पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण व्यवस्था में अधिकारियों को केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक, वितरण और संबंधित रिकॉर्ड की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.