इनकम टैक्स भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन, ITR फॉर्म में अब देने होंगे दो पते और दो मोबाइल नंबर

Updated on 14-04-2026 01:58 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते जारी हुए नए इनकम टैक्स फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव उन सभी के लिए जरूरी हैं जो असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए 31 जुलाई 2026 तक अपना टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की योजना बना रहे हैं। ये फॉर्म वित्त वर्ष (FY) 2025-26 की कमाई के लिए हैं और इसमें आपको इनकम टैक्स के पुराने नियमों का ही पालन करना होगा।

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक नए नोटिफाई किए गए सभी फॉर्म (ITR 1 से 7) में सबसे बड़ा बदलाव पते को लेकर है। फॉर्म के पार्ट-A में जहां टैक्स भरने वाले की निजी जानकारी जैसे नाम, पैन (PAN), आधार नंबर और संपर्क की जानकारी मांगी जाती है, वहां अब एक नया कॉलम जोड़ा गया है।

क्या होगा नया?

  • Taxmann रिसर्च के मुताबिक, अब तक के फॉर्म में सिर्फ एक अड्रेस, दो मोबाइल नंबर और दो ईमेल आईडी देने होते थे।
  • असेसमेंट ईयर 2026-27 के नए फॉर्म में अब प्राइमरी (मुख्य) पते के साथ-साथ सेकंडरी (दूसरा) पता देने का भी ऑप्शन दिया गया है।
  • साथ ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के कॉलम को भी अब प्राइमरी और सेकंडरी संपर्क जानकारी के तौर पर पहचान दी गई है।

क्या प्रतिनिधियों को मिलेगी राहत?

अगर कोई व्यक्ति किसी और की तरफ से टैक्स रिटर्न भरता है, तो उसे 'प्रतिनिधि' कहा जाता है। पहले के फॉर्म में प्रतिनिधि का नाम, क्षमता, पता और पैन/आधार जैसी कई जानकारियां मांगी जाती थीं। नए फॉर्म में इसे सरल बना दिया गया है। अब प्रतिनिधि को सिर्फ तीन जानकारियां देनी होंगी। इनमें प्रतिनिधि का नाम, ईमेल आईडी और प्रतिनिधि का मोबाइल नंबर शामिल है।

यह चीज हटाई गई

नए ITR फॉर्म में डुअल रिपोर्टिंग (दोहरी जानकारी देने) की व्यवस्था को हटा दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि दरों में बदलाव केवल पिछले वर्ष 2024-25 के लिए ही था। चूंकि AY 2026-27 से संबंधित पिछले वर्ष के दौरान बीच में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए अब ट्रांसफर की तारीख के आधार पर कैपिटल गेन का अलग-अलग विवरण देना जरूरी नहीं है। इससे रिपोर्टिंग का ढांचा पहले से काफी सरल हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.