मामा के बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला भांजा:हनीट्रैप से फंसाया

Updated on 14-04-2026 12:16 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। इसके बाद किडनैपरों ने उसके पिता को वीडियो भेजकर 1 करोड़ की फिरौती मांगी। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित शख्स का सगा भांजा निकला। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपियों ने नाबालिग को किडनैप करने के लिए युवती का इस्तेमाल किया। इंस्टाग्राम पर लड़की ने मैसेज करके नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे मिलने बुलाया और अपहरण कर लिया गया। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अमलेश्वर निवासी ठेकेदार ने 12 अप्रैल 2026 को अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा और भांजा तिरंगा चौक, अमलेश्वर बाइक बनवाने गए थे।

इसी दौरान वहां एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। कार में बैठे एक व्यक्ति ने बेटे से बात की और उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया।

कॉल कर मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

करीब 45 मिनट बाद ठेकेदार के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए देने होंगे, नहीं तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा।

इसके बाद फिर से कॉल आया, जिसमें खुद नाबालिग ने रोते हुए अपने पिता से उसे बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच एक परिचित घर पहुंचा और उसने बताया कि उनके बेटे को एक कार में बैठाकर ले गए हैं। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

धमतरी पुलिस की मदद से पकड़ाया आरोपी

अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई। साइबर सेल की मदद से जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था, उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन धमतरी जिले के भखारा इलाके में मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस से संपर्क किया।

रास्ते में जेसीबी अड़ाकर रोकी गाड़ी

धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे सेंट्रो कार को रोका गया। रास्ता ब्लॉक करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई और सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया, ताकि गाड़ी आगे न जा सके।

कार में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा। जांच में उसी कार से अगवा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। साथ ही मौके से तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद अमलेश्वर थाना और एसीसीयू की टीम वहां पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पूरे मामले का खुलासा किया।

सगे भांजे ने रची थी पूरी साजिश

जांच में पता चला कि ठेकेदार के भांजे संजय साहू (25) ने इस पूरे अपहरण की साजिश रची थी। उसे पता था कि उसके मामा के पास अच्छा पैसा है। इस प्लान में उसने अपने 3 दोस्त शैलेंद्र लहरे (25), रविंद्र लहरे उर्फ नानू (20), कृष्णा साहू उर्फ करन (28) को शामिल किया।

संजय ने इस साजिश में आरोपी युवती हेमपुष्पा साहू (24) को भी शामिल किया। प्लान के तहत करीब एक हफ्ते पहले हेमपुष्पा ने पहले नाबालिग से इंस्टाग्राम से जुड़ी। इसके बाद उसने बातचीत शुरू की।

हेमपुष्पा ने 4-5 दिनों तक नाबालिग से प्यार भरी बातें की और उसे अपने जाल में फंसा लिया। फिर 12 अप्रैल को हेमपुष्पा ने उसे घूमने के बहाने अमलेश्वर के तिरंगा चौक बुलाया और वहां कार भेजी। जैसे ही नाबालिग कार में बैठा, उसे पहले से तय जगह ले जाया गया, जहां बाकी आरोपी पहले से मौजूद थे।

इसके बाद सभी उसे लेकर धमतरी की ओर निकल गए और रास्ते में उसके पिता को फोन कर लगातार फिरौती मांगते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.