भारतीय राजदूत से आज मिलेंगे नेपाली PM बालेन शाह, ल‍िपुलेख-सुस्‍ता का निकलेगा हल? 98 फीसदी विवाद सुलझे

Updated on 10-08-2026 01:55 PM
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश के राजदूत के साथ वन-टू-वन बैठक करने वाले हैं। ये बैठक उस वक्त हो रही है जब दोनों देशों के बीच कम से कम तीन क्षेत्रों को लेकर सीमा विवाद गहराया हुआ है जबकि आपसी बातचीत से भारत और नेपाल 98 प्रतिशत विवादों को सुलझा चुके हैं। लेकिन कालापानी और सुस्ता को लेकर ऐसा पेंच फंसा हुआ है जिसे सुलझाना काफी मुश्किल दिख रहा है।
सुस्ता को लेकर भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद 2 अगस्त को हिंसक झड़प में बदल गया। यह झड़प नेपाली ग्रामीणों और भारतीय सीमा सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई। आरोप है कि भारतीय पक्ष के लोग नवलपरासी पश्चिम में नेपाली इलाके में घुस गए और स्थानीय लोगों की तरफ से बाढ़ से बचाव के लिए बनाए जा रहे एक तटबंध को तोड़ दिया। मामले को और बढ़ने से रोकने के लिए नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स को दखल देना पड़ा।

द डिप्लोमेट ने नेपाली मीडिया के हवाले से बताया है कि जून में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जब भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान सुस्ता म्युनिसिपैलिटी-5 में तटबंध बनाने की जगह पर पहुंचे और वहां काम कर रहे लोगों पर प्रोजेक्ट रोकने का दबाव डाला। यह प्रोजेक्ट इलाके में बाढ़ की आशंका वाले रिहायशी इलाकों को सुरक्षा देने की कोशिशों का हिस्सा था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद कहां और क्यों है?

भारत और नेपाल के बीच 1,800 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है। दक्षिणी नेपाल में सुस्ता और नेपाल के पश्चिम में कालापानी-लिम्पियाधुरा-लिपुलेख का इलाका विवादित है। सुस्ता विवाद के मामले में इस इलाके के 24 किलोमीटर के हिस्से में कोई सीमा स्तंभ नहीं हैं और भारत और नेपाल सीमा तय करने के लिए नदियों और पेड़ों जैसी प्राकृतिक चीजों पर निर्भर हैं। गंडक जिसे नारायणी भी कहा जाता है नदी का रास्ता बदलने से सीमा की समस्या और जटिल हो गई है। 1816 की सुगौली संधि के तहत इस नदी की बीच की धारा ही सीमा तय करती थी।
नेपाल के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते हुए एक नेपाली मीडिया प्रकाशन ने बताया कि नई दिल्ली में नेपाली दूतावास ने सुस्ता में रविवार को हुई झड़पों का मुद्दा तुरंत भारत के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया। इस सूत्र के अनुसार भारत का रुख यह था कि चूंकि जिस इलाके में तटबंध बनाया गया था जो विवादित है इसलिए यह निर्माण दोनों देशों के बीच बनी 'यथास्थिति' का उल्लंघन करता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


2020 में नेपाली संसद में बदला गया था विवादित क्षेत्रों का नक्शा

2020 में नेपाल की संसद ने एक नया राजनीतिक नक्शा शामिल करने के लिए संविधान संशोधन पास किया था जिसमें विवादित कालापानी-लिम्पियाधुरा-लिपुलेख इलाके को नेपाल के अपने इलाके का हिस्सा दिखाया गया था। भारत ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इससे पहले नेपाल ने नई दिल्ली द्वारा इन इलाकों को भारतीय राज्य उत्तराखंड का हिस्सा दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.