दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत : कलेक्टर

Updated on 18-08-2026 01:09 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज स्टेडियम कॉन्फ्रेंस हॉल में स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिग्विजय स्टेडियम के बेहतर संचालन, खेल सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास, आय के नए स्रोत विकसित करने तथा खिलाडिय़ों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम को केवल खेल आयोजन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि एक सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए यहां संचालित खेल गतिविधियों को व्यवस्थित करने के साथ ही नए खेलों को जोडऩे, खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने तथा स्टेडियम की आय के स्रोत बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव में विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपलब्ध हैं। उनके अनुभव का लाभ लेकर स्टेडियम में अलग-अलग खेलों की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी प्रशिक्षण शिविरों से जोड़कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप देकर खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने तथा कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्टेडियम की आय बढ़ाने के लिए विज्ञापन एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के प्रमुख स्थानों एवं हाईवे से जुड़े हिस्सों में विज्ञापन संरचनाओं के माध्यम से आय प्राप्त करने की संभावना का परीक्षण किया जाए। साथ ही दुकानों के किराए की नियमित समीक्षा एवं वृद्धि की व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि स्टेडियम समिति की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। दुकानों की स्थिति एवं सुविधाओं को बेहतर बनाकर किराए में वृद्धि करने तथा भविष्य में किराए में नियमित वार्षिक वृद्धि की व्यवस्था पर भी विचार किया गया।

कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर के शौचालयों को अत्याधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं के अनुरूप निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि केवल निर्माण कर देने से व्यवस्था पूरी नहीं होती, बल्कि नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव भी जरूरी है। शौचालयों के निर्माण के साथ नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समिति की बैठकों में आय और व्यय का पूरा विवरण नियमित रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इससे कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और समिति के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा। कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम की संपत्ति एवं स्थानों का उपयोग निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। संबंधित संस्थाओं के साथ आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पिछली बैठक में स्वीकृत निर्माण कार्यों पर हुए व्यय का अनुमोदन भी किया गया। स्टेडियम परिसर में स्थित 500 केवी जनरेटर की मरम्मत कराने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। मैदान के चारों टावरों की लाइटों को बदलने का निर्णय लिया गया तथा हटाई जाने वाली लाइटों का उपयोग हॉकी स्टेडियम में करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। स्टेडियम की प्रमुख गैलरी में शेड एवं सोलर पैनल लगाने तथा ड्रेसिंग रूम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आगामी अक्टूबर एवं जनवरी माह में प्रस्तावित रणजी ट्रॉफी मैचों के आयोजन के संबंध में दिए गए प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई। सितंबर माह तक स्टेडियम के मैदान एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने का निर्णय लिया गया, ताकि सितंबर में निरीक्षण के लिए आने वाले बीसीसीआई के प्रतिनिधिमंडल को रणजी ट्रॉफी मैचों के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाओं से अवगत कराया जा सके। स्टेडियम में नए खेलों को बढ़ावा देने के संबंध में भी चर्चा की। बॉलिंग जैसे खेलों की सुविधा विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया। साथ ही विभिन्न खेलों के लिए कोचिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय प्रशिक्षकों की सेवाओं का उपयोग करते हुए नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया गया। स्टेडियम परिसर में उपलब्ध स्थानों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा उपयोग किए जा रहे स्थानों की समीक्षा भी की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा स्टेडियम के विकास के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विधायक खुज्जी  भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, महापौर एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति  मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि  संतोष अग्रवाल, सचिव  रमेश पटेल,  कुतुबुद्दीन सोलंकी,  रमेश डाकलिया, सांसद प्रतिनिधि  हरीश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम  जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव  गौतम पाटिल एवं सहसचिव  योगेश बागड़ी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.