नासा के नए एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप ने खींची पहली तस्वीर

Updated on 19-02-2022 07:24 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के नए एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप ने पहली तस्वीर खींचकर भेजी है जो काफी आकर्षक है। इस तस्वीर में सितारे में महाविस्फोट का नजारा दिखाई दे रहा है। यह  नया एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का है। इस टेलिस्कोप ने अपनी पहली तस्वीर केसेपिया सुपरनोवा की खींची है। नासा के वैज्ञानिक इस तस्वीर को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि टेलिस्कोप की मदद से सुपरनोवा के बारे में कई जानकारियां मिलेंगी।

इस बेहद आकर्षक तस्वीर में सुपरनोवा के विस्फोट के बाद शानदार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक चमक दिखाई दे रही है। इस टेलिस्कोप को 9 दिसंबर को एलन मस् के रॉकेट फॉल्कन 9 की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था। करीब 1 महीने तक अपने उपकरणों की जांच और अंतरिक्ष के माहौल में ढलने के बाद टेलिस्कोप ने यह पहली तस्वीर खींची है। नासा के मुताबिक यह तस्वीर सुपरनोवा केसेपीया की है जो 17 वीं सदी में फटे एक सितारे के गैस के बादलों से बना है। इस शानदार तस्वीर को सोमवार को जारी किया गया। गैस का यह बादल 10 प्रकाशवर्ष चौड़ा है। दिखाई देने योग् प्रकाश में यह सुपरनोवा इस तरह से बैंगनी रंग में नहीं चमकता है।

नासा के शोधकर्ताओं ने यह दिखाने के लिए इस रंग को चुना है कि एक्सरे लाइट बादलों के विभिन् हिस्से में कितना शक्तिशाली है।जब इस सितारे में विस्फोट हुआ था तब उससे बहुत ज्यादा गर्म गैस आसपास जमा हो गई थी। उसने आसपास के पार्टिकल् को भी तेज कर दिया था, इससे एक्सरे लाइट में यह तेज प्रकाश दिखाई दे रहा है। जब सितारे का कोर टूटा तब गैस के इन बादलों के बीच में एक बहुत घना ऑब्जेक् बना। यह ब्लैक होल या न्यूट्रान स्टार हो सकता है। यह टेलिस्कोप अगले दो साल तक अंतरिक्ष में चुनौतीपूर्ण और रहस्यमय ऑब्जेक् का अध्ययन करेगा। इसमें नेबुला, सुपरनोवा, न्यूट्रॉन स्टार और ब्लैक होल शामिल हैं। चंद्रा एक् रे ऑब्जरवेटरी को साल 1999 में लॉन् किए जाने के बाद यह पहला बड़ा एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.