नासा मंगल से चट्टानों के नमूने को धरती पर लाने भेजेगी रॉकेट

Updated on 16-02-2022 08:08 PM

वॉशिंगटन अंतरिक्ष एजेंसी नासा साल 2028 में मंगल ग्रह की चट्टानों के नमूने को धरती पर लाने के लिए एक रॉकेट भेजेगी। अमेरिकी एजेंसी नासा अपने अंतरिक्ष यान में एक छोटा सा रॉकेट भेजेगी। यह राकेटजो लाल ग्रह से नमूने लेने के बाद उसे धरती की ओर वापस लेकर आएगा। यह यात्रा 4 करोड़ मील लंबी होगी। ऐसा पहली बार होगा जब एक रॉकेट धरती की जगह पर किसी दूसरे ग्रह से लॉन् किया जाएगा।

यह रॉकेट नासा के पर्सवेरेंस रोवर के लाल ग्रह से इकट्ठा किए हुए नमूनों को वापस लेकर धरती पर आएगा। नासा ने मंगलवार को इस पूरी प्रक्रिया का खुलासा किया और एक वीडियो जारी किया। मंगल ग्रह से नमूनों को वापस लाने का यह पूरा प्रॉजेक् नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने मिलकर तैयार किया है। यूरोपीय एजेंसी एक छोटा सा रोवर बना नहीं रही है जो नमूनों को इकट्ठा करके वापस लाएगा।यह अपनी तरह का रोबोट की पहली यात्रा होगी जिसके तहत नमूनों को धरती पर सुरक्षित तरीके से वापस लाया जाएगा।

 नासा का यह कदम साल 2030 में इंसान के मंगल ग्रह पर उतरने की दिशा में एक और कदम होगा। नासा ने मंगल पर जाने के लिए मार्स एसेंट वीइकल बनाया है जिसे बनाने में 19 करोड़ 40 लाख डॉलर का खर्च आया है। यह बहुत कम वजनी लॉन्चर मंगल ग्रह की सतह से एक लैंडर से उड़ान भरेगा और इसके बाद मंगल ग्रह की कक्षा में चक्कर लगा रहे स्पेसशिप से वह जुड़ जाएगा। इसके बाद स्पेसशिप धरती की बेहद लंबी यात्रा पर रवाना होगा।

नासा पर्सवेरेंस रोवर इस समय मंगल ग्रह पर मौजूद है और जेजेरो क्रेटर के नमूने इकट्ठा कर रहा है। सभी नमूनों को टाइटेनियम की ट्यूब में जमा किया जा रहा है। आने वाले समय में इन नमूनों को एक नए रोवर में रखा जाएगा जो साल 2028 में वहां उतरेगा और उसका नाम फेच होगा।नासा का मानना है कि अगर इंसान को मंगल ग्रह पर भेजकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.