मंडलेश्वर में आचमन के योग्य भी नहीं नर्मदा का पानी, ई-कोलाई बैक्टीरिया की मात्रा 300 से ज्यादा मिली

Updated on 21-02-2026 11:48 AM
भोपाल। मंडलेश्वर में हजारों श्रद्धालु नर्मदा नदी के पानी से न सिर्फ स्नान करते है, साथ ही इसके पानी का आचमन भी करते हैं। हकीकत यह है कि नर्मदा का पानी आचमन के योग्य भी नहीं है। प्रदेश सरकार सिंहस्थ में शिप्रा नदी में मिल रहे दूषित पानी को रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने जा रही हैं। हकीकत यह है कि मंडलेश्वर में नर्मदा में ड्रेनेज का मल-मूत्र मिल रहा है और इस पवित्र पानी को दूषित कर रहा है।इस पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया भी मिला है। ऐसे में यह पानी आचमन के योग्य भी नहीं है। विधानसभा में भागीरथपुरा मामले पर विधायकों द्वारा पूछे गए जवाब में नगर निगम के मंडलेश्वर स्थित नर्मदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से मई माह के दौरान नदी के पानी की जांच रिपोर्ट में नर्मदा के पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इसकी मात्रा 325 से 729 एमपीएम तक मिली है।

गौरतलब है कि 50 एमपीएन से कम मात्रा वाला पानी पीने योग्य माना जाता है। 50 से 500 एमपीएन प्रति 100 मिलीलीटर का पानी ब्री ग्रेड का होता है और यह पीने योग्य नहीं होता है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रतिमाह नर्मदा के पानी की जांच की जाती है और इसकी शुद्धता के दावे किए जाते हैं।

मंडलेश्वर स्थित नर्मदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इस नर्मदा के पानी का फिल्टरेशन कर उसकी उसमें मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर इंदौर तक इस पानी की आपूर्ति की जाती है। मंडलेश्वर में ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है।

नगर निगम की लैब ने ही बताया इंदौर शहर का पेयजल है दूषित, दो माह में फेल हुए 206 सैंपल

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 35 लोगों की मौत के बाद भी नगर निगम शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। नगर निगम की मूसाखेड़ी स्थित लैब में विगत दो माह में हुई पानी की जांच में ही यह सच्चाई सामने आ गई है। इस लैब में जांच के लिए पहुंच रहे नर्मदा पानी के सैंपल फेल हुए है।

ऐसे में नगर निगम द्वारा शहरवासियों को उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता पर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में नगर निगम द्वारा वितरित किए जाने वाले नर्मदा पेयजल की दिसंबर व जनवरी माह के 50 दिनों में शहर के अलग-अलग कॉलोनियों से पहुंचे 280 में से 206 सैंपल फेल हुए। जनवरी माह में 20 दिनों में ही 167 पानी के सैंपल फेल होने की जानकारी आई। नगर निगम द्वारा विधानसभा में यह जानकारी प्रस्तुत की गई है।

पिछले दो वर्षो में बढ़ी दूषित पानी की शिकायतें

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो वर्षो में शहर में दूषित पानी की शिकायतें भी बढ़ी है और इसके साथ जांच में दूषित पानी के सैंपल फेल होने के मामले भी सामने आए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.