गिरते बाजार में उछल गया मुकेश अंबानी का शेयर, अमेरिका से आया 18,268 करोड़ का चेक!

Updated on 13-08-2026 12:54 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। लेकिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3 फीसदी उछल गया। कंपनी ने घोषणा की थी कि उसकी सहयोगी कंपनी जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका 49.9% हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। यह जियो फाइनेंशियल की नॉन-बैंक लेंडिंग यूनिट है। अमेरिकी बैंक इसमें करीब आधी हिस्सेदारी ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा। डील के तहत अमेरिकी बैंकिंग कंपनी शुरू में इक्विटी शेयरों के प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जियो क्रेडिट में 26.5% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। बाद में, रेगुलेटरी और कानूनी मंजूरी मिलने पर उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 49.9% हो सकती है।

जियो फाइनेंशियल का शेयर बीएसई पर पिछले सत्र में 255 रुपये पर बंद हुआ था और आज 262 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह करीब 3 फीसदी तेजी के साथ 263.35 रुपये तक पहुंचा। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 333.65 रुपये है। पिछले साल 18 जुलाई को यह इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 223.30 रुपये है। इस साल 30 मार्च को जियो फाइनेंशियल का शेयर इस स्तर तक फिसला था।

विदेशी निवेश में तेजी

जियो क्रेडिट ने दो साल पहले काम शुरू किया था और 30 जून, 2026 तक इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹30,667 करोड़ था। यह डिजिटल-फर्स्ट NBFC है जो कई तरह के लेंडिंग प्रोडक्ट देती है और भारत के क्रेडिट मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में हाल में बड़े विदेशी निवेश आया है। जापान की MUFG ने श्रीराम फाइनेंस, दुबई के बैंक Emirates NBD का आरबीएल बैंक और सुमितोमो मित्सुई ने यस बैंक में निवेश किया है।

शेयर की चाल

जियो फाइनेंशियल 2023 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई थी। यह कंपनी डिजिटल लेंडिंग, पेमेंट, इंश्योरेंस ब्रोकिंग और एसेट मैनेजमेंट सर्विस जैसे कारोबार करती है। कंपनी ने हाल ही में अपने कई बिजनेस क्षेत्रों में ग्लोबल कंपनियों के साथ जॉइंट वेंचर बनाने की रफ्तार बढ़ाई है। यह दुनिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर BlackRock के साथ जॉइंट वेंचर के जरिए एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस देती है।कंपनी ने जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस देने के लिए जर्मनी की Allianz के साथ भी एक जॉइंट वेंचर शुरू किया है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में एक हफ्ते में लगभग 3% की गिरावट आई है, लेकिन एक महीने में इनमें 6% से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, 2026 में अब तक यह स्टॉक कुल मिलाकर 13% से ज्यादा नीचे आया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 23% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।

JV पर मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बैंक ऑफ अमेरिका के साथ जॉइंट वेंचर के बारे में कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की प्रगति के लिए एक ऐसे फाइनेंशियल इकोसिस्टम की जरूरत है जो बड़े पैमाने पर हो, भरोसेमंद हो और जिसमें सबकी भागीदारी हो। जिम्मेदार क्रेडिट का लोकतंत्रीकरण इस यात्रा का मुख्य हिस्सा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.