एशिया में मुकेश अंबानी की बादशाहत को खतरा, गौतम अडानी पहुंच चुके हैं बेहद करीब

Updated on 16-04-2026 02:20 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कुर्सी को खतरा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 17 अरब डॉलर की गिरावट आई है और अब यह 90.8 अरब डॉलर रह गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं। लेकिन गौतम अडानी अब उनके काफी करीब पहुंच चुके हैं।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी 89 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी से एक पायदान नीचे 21वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब केवल 1.8 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। बुधवार को अंबानी की नेटवर्थ में 1.90 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि अडानी की नेटवर्थ 1.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

कौन-कौन है टॉप 10 में

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 658 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। गूगल के फाउंडर लैरी पेज 287 अरब डॉलर के साथ दूसरे और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 268 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सर्गेई ब्रिन 267 अरब डॉलर के साथ चौथे और फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 238 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
  • मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 17 अरब डॉलर की गिरावट आई है
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है
  • वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं
  • गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है
ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन 221 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। माइकल डेल की नेटवर्थ 165 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ आठवें, फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 165 अरब डॉलर के साथ नौवें और जिम वॉल्टन 150 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.