मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा 'खूबसूरत एहसास', बोलीं- ये हर किसी को हो!, धनुष संग है डेटिंग की अफवाह

Updated on 03-02-2026 01:48 PM
साउथ स्टार मृणाल ठाकुर और धनुष बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन धनुष के करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। इन सबके बीच मृणाल अपने नए म्यूजिक वीडियो 'भीगी भीगी' की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब उनसे 'प्यार' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक खूबसूरत एहसास है।

मृणाल ठाकुर ने 'फिल्मी ज्ञान' को इंटरव्यू दिया। जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। ये आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। वो कहती हैं, 'मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।'

मृणाल ने कहा- प्यार की बदली है परिभाषा

मृणाल का ये भी मानना है कि प्यार की परिभाषा बदलती जा रही है। उनसे पूछा गया कि क्या प्यार में डूबीं महिलाएं ज्यादा दयालु हो जाती हैं? तो उन्होंने कहा, 'ऐसा जरूरी नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। प्यार में सबसे जरूरी है उसे स्वीकार करना। कभी-कभी प्यार पाना और उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल हो जाता है।'

'इंसान खुद को समर्पित कर देता है'

वो आगे कहती हैं कि प्यार ही एकलौती स्थिर चीज है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे पाते हैं। एक प्रेमी होती है, एक प्रेमिका होती है। जब कोई प्यार में होता है तो वो 'देने' वाला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो महिला है या पुरुष। वो कहती हैं, 'जब प्यार होता है तो आप उस इंसान के लिए कुछ भी करते हैं। आप खुद को समर्पित कर देते हैं।'

धनुष का मृणाल संग शादी पर रिएक्शन?

'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार धनुष के करीबी सूत्र ने मृणाल संग शादी की खबरों को 'अफवाह' बताया था। कहा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। साथ ही धनुष का दोबारा शादी करने का कोई प्लान नहीं है। वो अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा की परवरिश में व्यस्त हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.