MP राज्यसभा चुनाव में 'खेला' होने के आसार, कांग्रेस की एक सुरक्षित सीट पर भाजपा की नजर, रोचक हुआ गणित

Updated on 04-04-2026 11:28 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में रिक्त हो रही राज्यसभा की तीन सीटों का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। राज्य विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित दिखाई दे रही थीं, लेकिन अब कांग्रेस को आसानी से मिल सकने वाली इस एक सीट पर गणित रोचक बन रहा है। उल्लेखनीय है कि यह वह सीट है, जिससे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सदस्य हैं। उनका कार्यकाल इसी जून में समाप्त हो रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने पर मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 64 सदस्य रह जाते हैं। पिछले दिनों सजा होने के बाद कोर्ट द्वारा विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के वोट डालने पर रोक लगी हुई है। वहीं, बीना से विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल का मामला भले ही विचाराधीन है, लेकिन वह भाजपा के ही साथ हैं। इस तरह कांग्रेस के पास केवल 62 वोट हैं।

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 सदस्यों के वोट चाहिए। चार से पांच कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी का है। यदि कांग्रेस के तीन-चार विधायक क्रॉस वोटिंग कर दें तो भाजपा यह सीट जीत सकती है।

ऐसे में, अवसर का लाभ लेकर भाजपा राज्य से तीसरी राज्यसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। वह तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त प्रत्याशी उतारने की पूरी तैयारी में है, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

कांग्रेस के असंतोष का लाभ लेना चाहती है भाजपा

भाजपा कांग्रेस के आंतरिक असंतोष और विधायकों की संभावित क्रॉस वोटिंग का लाभ उठाकर राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी कब्जा करने की योजना बना रही है। दिग्विजय सिंह के फिर चुनाव लड़ने से इनकार के बाद कांग्रेस में इस एक सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन और कमल नाथ सहित कई अन्य दावेदारों के नाम चर्चा में हैं।

पार्टी के भीतर दलित या आदिवासी चेहरे को भेजने की मांग भी उठ रही है। भाजपा के पास 164 वोट हैं। दो सीट के बाद 48 वोट बचेंगे। ऐसी स्थिति में उसे लगभग 10 वोटों की आवश्यकता होगी। भाजपा रणनीति बना रही है कि यदि कांग्रेस के 4-5 विधायक भी क्रॉस वोटिंग करते हैं, तो वह तीसरी सीट भी जीत सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.