ओरछा में जुटेगा MP भाजपा का कुनबा:18-19 जुलाई को होगी नई प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक; तैयार होगा चुनावी रोडमैप

Updated on 08-07-2026 01:16 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं 41 स्थाई आमंत्रित सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

संगठनात्मक विषयों पर होगा मंथन

बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक जो प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, उपस्थित रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह दो दिवसीय कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मंथन होगा।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन आगामी कार्यक्रमों के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
संगठनात्मक एजेंडा होगा तय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को और अधिक आक्रामक व जमीन पर मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को विधानसभावार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महीनों के लिए पार्टी का संगठनात्मक एजेंडा तय करना और राज्य की राजनीतिक व चुनावी चुनौतियों पर रणनीति बनाना है।

विपक्ष के गढ़ में सेंध लगाने की योजना

भाजपा का मुख्य फोकस हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाना है। हाल ही में घोषित इस कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 106 मुख्य सदस्य शामिल हैं।
हर बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ विपक्षी दलों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में पार्टी का प्रभाव बढ़ाने की योजना बनाने पर संगठन विचार कर रहा है।
बैठक में राज्य में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शुरुआती तैयारी को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.