MP बना देश का पहला राज्य: रेलवे स्टेशनों पर रहने वालों की डिजिटल पहचान के लिए GRP का 'ऑपरेशन हमदर्द' शुरू

Updated on 04-07-2026 12:54 PM

भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी साबित हो रहा है।

अभियान के पहले दो दिनों में ही प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले 235 लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया। इनमें 1 जुलाई को 150 और 2 जुलाई को शाम छह बजे तक 85 लोगों का विस्तृत विवरण दर्ज किया गया।

जुटाई जा रही जानकारी

अभियान के दौरान जीआरपी टीम ने स्टेशन परिसर में रहने वाले भिक्षुकों, निराश्रित व्यक्तियों, नाबालिग बच्चों और महिलाओं से संपर्क कर उनकी पूरी जानकारी जुटाई। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत लोगों को रैन बसेरों में भेजा गया, जबकि अन्य जरूरतमंदों को संबंधित संस्थाओं और विभागों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई गई।

ये होगा फायदा

मध्य प्रदेश इस तरह का व्यापक डिजिटल सर्वे अभियान शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे रेलवे स्टेशनों पर चोरी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों का पुनर्वास भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में फ्लोटिंग पापुलेशन (अस्थाई आबादी) रहती है। ऐसे लोगों का सही रिकार्ड तैयार करने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान अब हर वर्ष जुलाई और जनवरी में चलाया जाएगा।

अपराधियों पर नजर रखना होगा आसान

स्टेशन के आसपास सक्रिय अपराधियों पर नजर रखना आसान होगा, वहीं बेसहारा बुजुर्गों, अनाथ बच्चों, महिलाओं और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।- राजाबाबू सिंह एडीजी (रेलवे)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.