म.प्र. की अंजली वर्मा ने लॉन टेनिस में जीता तीसरा स्वर्ण पदक

Updated on 15-03-2022 06:06 PM
अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2022
-  खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई
भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की लॉन टेनिस खिलाड़ी सुश्री अंजली वर्मा ने अपने जोड़ीदार रोहित रावत के साथ मिलकर मिक्स डबल्स में महाराष्ट्र की खिलाड़ी जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
यह पहली बार है कि म.प्र. की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के वूमेन सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी खिलाड़ी है तथा वह सहायक ग्रेड-3 के पद पर मंत्रालय में कार्यरत है। अंजली वर्मा ने 50 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर 25 से ज्यादा पदक अर्जित किए है।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में अंजली वर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें लॉन टेनिस के तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.