इस पेशे से जुडे अधिकतर लोग होते हैं बोरिंग

Updated on 25-03-2022 08:08 PM

लंदन एसेक्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बोरिंग या उबाऊ शख्स  की खोज की है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह शख्स रिलीजियस डेटा एंट्री का काम  करता हैजो हमेशा टीवी देखना पसंद करता है और केवल एक शहर में रहता है। यह अध्ययन 500 से अधिक लोगों के बीच किया गया, जिसमें 5 प्रकार के प्रयोग किए गए।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि सफाई, बैंकिंग, डेटा एनालिसिस और अकाउंटिंग पेशा से जुड़े अधिकतर लोग बोरिंग होता है। शोधकर्ताओं में शामिल विजनंद वैन टिलबर्ग कहते हैं, ‘बोरियत का अध्ययन करना वास्तव में दिलचस्प है। इसका हमारी रियल लाइफ पर काफी प्रभाव पड़ता है। हमारे शोध का यह परिणाम बताते हैं कि बोरियत के प्रति कितनी प्रेरक धारणाएं हैं और इसका लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

 शोध में बोरिंग लोग और पेशों के अलावा उत्साही लोगों के बारे में भी जिक्र किया गया है। रिसर्च के परिणाम के अनुसार, परफॉर्मिंग आर्ट्स, साइंस, पत्रकारिता, हेल्थ प्रोफेशन और शिक्षण का पेशा बेहद रोमांचक होता है और इससे जुड़े लोग आमतौर पर जोशीले और उत्साहित होते हैं। इस रिसर्च का सार यह है कि आपका पेशा निर्धारित करता है कि आप उबाऊ हैं या फिर जोश से लबरेज हैं। शोध में लोगों के नीरस शौक के बारे में भी बताया गया है।

इसके अनुसार टीवी देखना, पक्षी देखना और धूम्रपान करना आदि बोरिंग हॉबी है। शोध में यह भी बात सामने आई है कि अधिकतर बोरिंग लोग छोटे शहरों और कस्बों में रहना पसंद करते हैं। ये लोग बड़े शहरों या बड़ी बस्तियों से दूर ही रहते हैं। लोगों से ज्यादा नहीं मिलते हैं। साथ ही रूढ़िवादी लोग भी बोरिंग कैटेगरी में रखे गए हैं। इतना ही नही उबाऊ लोग अन्य लोगों से गर्मजोशी से नहीं मिलते हैं। ऐसे लोग में मानसिक परेशानियां होने की संभावना अधिक होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.