भोपाल में मानसून बना सांस के मरीजों की मुसीबत, अस्थमा और एलर्जी के केस बढ़े

Updated on 30-06-2026 04:27 PM

भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक और सांस फूलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले महीने ये आंकड़ा 80 के आसपास था। यानी जून में अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस के मरीज 40% तक बढ़ गए हैं।

जीएमसी के श्वास रोग विशेषज्ञ डा. पराग शर्मा ने बताया कि सीजन बदल गया है और हवा भी बदल गई है। ये वाली हवा भारी हो गई है। भारी हवा फेफड़ों को नुकसान करती है। सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। मानसून में हवा में नमी 80% से ऊपर चली जाती है। इस नमी में घर की दीवारों, पर्दों और बिस्तर में फंगस यानी मोल्ड पनपने लगता है। साथ ही काकरोच और धूल के बारीक कण एलर्जन बनकर सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचते हैं।

पराग कण और आम से भी परेशानी

डा. शर्मा के मुताबिक इस मौसम में कई पौधों के पराग कण हवा में आ जाते हैं। जिन लोगों को एलर्जी है उन्हें छींक, नाक बहना और आंखों में खुजली शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को गर्मी में आम के सीजन में भी तकलीफ होती है। आम की महक और रस से भी एलर्जी ट्रिगर हो जाती है।

बिस्तर का दुश्मन-हाउस डस्ट माइट

डा. शर्मा ने बताया कि 12 महीने एलर्जी करने वाला सबसे बड़ा कारण हाउस डस्ट माइट है। यह बिस्तर में रहने वाला छोटा सा कीड़ा है जो आंखों से नहीं दिखता। दुनिया में सबसे ज्यादा एलर्जी इसी से होती है। यह इस सीजन में ज्यादा बढ़ जाता है। लोग कपड़े-बिस्तर को धूप में नहीं सुखाते, इससे माइट और बढ़ते हैं।

लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच

  • डॉ. शर्मा ने बताया कि मानसून में इन्फ्लूएंजा वायरस के केस बढ़ते हैं। बच्चों में आरएसवी वायरस इस सीजन में कामन होता है। इससे खांसी, बुखार और सांस की नली में सूजन आ जाती है।
  • लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। लापरवाही से अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इनहेलर से डरें नहीं। यह आदत नहीं डालता। अस्थमा कंट्रोल करने का सबसे सुरक्षित तरीका इनहेलर ही है। सुबह उठते ही लगातार छींक, नाक बहना, सूखी खांसी या सीने में घरघराहट हो तो जांच जरूर कराएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.