केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना चौहान के नाम से बने फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट, साइबर क्राइम का केस दर्ज

Updated on 09-06-2026 01:01 PM

भोपाल। किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान का उपयोग करते हुए ऐसे पोस्ट साझा किए गए, जिनसे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई।मिसरोद स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय रंजीत सिंह चौहान ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि फेसबुक पेज पर केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े तथ्यहीन, भड़काऊ और विवादित संदेश प्रसारित किए जा रहे थे।

इनमें राजनीतिक विषयों, इलेक्टोरल बांड, भ्रष्टाचार और विभिन्न नेताओं से संबंधित टिप्पणियां शामिल थीं। कुछ पोस्टों में सरकार विरोधी नारे और धर्मगुरु के नाम से कथित बयान भी साझा किए गए थे।

आरोप लगाया कि दीपक खरते और ठाकुर रविंद्र दांगी नामक व्यक्तियों द्वारा इन पोस्टों को लगातार साझा किया जा रहा है। जो कि व्यक्ति विशेष की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.