मेगन के साथ सोने का दावा करने के लिए ऑफर हुए थे लाखों रुपए

Updated on 24-03-2022 08:16 PM

मुंबई    हाल ही में पूर्व हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल के को-स्टार साइमन रेक्स ने मेगन मार्कल को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।साइमन रेक्स, जिन्होंने कभी मेगन मार्कल के साथ स्क्रीन शेयर किया था, ने दावा किया है कभी उन्हें 70 हजार डॉलर यानी करीब 53 लाख रुपये ऑफर किए गये थे और इसके बदले उन्हें ये दावा करना था कि वह मेगन मार्कल के साथ सोए थे।

साइमन रेक्स ने एक इंटरव्यू में इसे पूरे वाकये का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मेगन मार्कल के साथ सोने का दावा करने के लिए उन्हें 70 हजार डॉलर ऑफर किए गए थे। मेगन मार्कल ने साइमन रेक्स के साथकट्समें साथ काम किया है। 2005 में आए इस शो के एक ही एपिसोड में दोनों साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान जहां, मेगन मार्कल एक सफल एक्ट्रेस थीं, वहीं साइमन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।

साइमन ने बताया कि कैसे उन्हें यह ऑफर तब दिया गया, जब वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें मेगन मार्कल के साथ फिजिकल रिलेशन होने का दावा करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई थी। वह कहते हैं- ‘मेरी जेब उस दौरान पूरी तरह से खाली थी। मुझे पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत थी। लेकिन, मेरे लिए ऐसा करने से ज्यादा आसान है फूड स्टैंप्स पर जीना।

 इसलिए मैंने पब्लिकेशन का ऑफर ठुकरा दिया। मेरे और मेगन के बीच की बातचीत एक लंच से आगे कभी नहीं बढ़ी।साइमन ने बताया कि जब उन्होंने पब्लिकेशन के इस ऑफर को ठुकराया, उन्हें मेगन ने थैंक यू नोट भी भेजा। साइमन कहते हैं- ‘उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि दुनिया में आज भी अच्छे लोग हैं।साइमन बताते हैं कि मेगन का यह नोट आज भी उन्होंने फ्रेम करा के अपने घर में रखा है। साइमन ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

बता दें कि पूर्व हॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल कई बार कुछ नेगेटिव रिपोर्ट्स के चलते चर्चा में रही हैं। मेगन ने 2018 में जब इंग्लैंड के प्रिंस हैरी से शादी करने के फैसले की घोषणा की, उनके बारे में कई अफवाहें फैलने लगीं। क्योंकि, इससे पहले वह एक मशहूर और सफल हॉलीवुड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। ऐसे में जैसे ही उन्होंने प्रिंस हैरी से अपनी शादी का ऐलान किया, उन्हें लेकर नेगेटिव खबरों ने जोर पकड़ लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.