इंसान के खून में मिले माइक्रोप्लास्टिक के कण, वैज्ञानिक हैरान

Updated on 26-03-2022 07:39 PM

लंदन नीदरलैंड में हुए शोध में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है, कि इंसान के खून में माइक्रोप्लास्टिक सामने आए हैं। शोध के बाद बताया गया कि प्लास्टिक के बेहद महीन कण खून में मिले हैं। शोध के बाद वैज्ञानिक हैरान हैं, कि ऐसा कैसे हो सकता है। शोध ने एक नई चर्चा को भी जन्म दे दिया है। फिलहाल इस पर आगे की जांच शुरू हो गई है।

दरअसल, रिपोर्ट में बताया है, कि ऐसा पहली बार हुआ है और यह बेहद खतरनाक है। शोध के बारे में वैज्ञानिकों ने बताया है कि इसके लिए 22 स्वस्थ लोगों के खून के सैंपल लिए थे। इसमें से 17 के खून से माइक्रोप्लास्टिक मिले हैं। शोध में शामिल किए गए सभी 22 लोग बिलकुल स्वस्थ थे और उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी। इसके बाद भी जब टेस्ट सैंपल में प्लास्टिक के कण निकले,तब वैज्ञानिक हैरान रह गए।

रिपोर्ट में बताया गया है, कि यह काफी चौकानेंवाला है, क्योंकि प्रदूषण की वजह से ऐसा हुआ है कि सांस लेने के साथ इंसान की बॉडी के अंदर प्लास्टिक जाने लगा है। यह धूल के कण की तरह बनकर अंदर चले जाते हैं और इसके बाद बॉडी ऑर्गन्स को अंदर से जाम करने लगते हैं। ये प्लास्टिक के छोटे टुकड़े बॉडी के अंदर जाकर ऑर्गन्स में चिपक कर उस ब्लॉक कर देते हैं। यह आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकता है।

पहले कई शोध में यह बात सामने आई है कि माइक्रोप्लास्टिक के कण लोगों के दिमाग पेट और बच्चों के प्लासेंटा में चिपका पाया गया था, लेकिन खून में माइक्रोप्लास्टिक पहली बार मिला है। घटना के सामने आने के बाद ही वैज्ञानिक लोग आगे की प्रक्रिया के बारे में जांच कर रहे हैं। एक तथ्य यह भी है कि काफी समय पहले से लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की रिक्वेस्ट की जा रही है। हालांकि प्लास्टिक का उपयोग जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.