एमईआईएल ने विश्व उच्चतम क्षमता वाले विशेषीकृत रिग ओएनजीसी को सौंपा

Updated on 08-03-2022 10:03 PM

राजमंड्रि । मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने आंध्रप्रदेश के राजमंड्रि जिले में भीमवरम के करीब स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम राजमुंदरी असेट को तेल और गैस की संभावनाओं को पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिले में कवर करते हुए, रिग की डिलीवरी और 2,000-एचपी भूमि गत ड्रिलिंग रिग्ग को सौंपने में तेजी लाई है। यह एक अत्याधुनिक स्वदेशी तेल रिग है, जिसमें दुनिया में आधुनिक और उत्तम श्रेणी की विशेषताएं हैं। यह 2,000- एचपी रिग 3,000- एचपी पारंपरिक रिग के बराबर काम की क्षमता रखती है। यह स्वदेशी रिग सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, और यह 6,000 मीटर (6 किमी) की गहराई तक जमीन के अंदर ड्रिल कर सकता है।
मेघा को ओएनजीसी से 47 रिगों का ऑर्डर मिला है। इनमें से 20 वर्कओवर रिग और 27 भूमि ड्रिलिंग रिग हैं। वहीं 20 वर्कओवर रिग में 50-एमटी क्षमता के 12 शामिल हैं, चार रिग 100-एमटी के हैं, और बाकी चार में 150- एमटी की क्षमता वाली है। यह रिग ओएनजीसी ड्रिलिंग क्षेत्र में शामिल होने वाले अपनी तरह के पहले रिग हैं। ये रिग आने वाले दिनों में कुओं की ड्रिलिंग तकनीक में बहुत लाभदायक साबित होंगे, जो सबसे ज्यादा इस समय की मांग है।
मेघा, असम में शिबसागर, जोरहाट, आंध्र प्रदेश में राजमंड्रि, गुजरात में अहमदाबाद, अंकलेश्वर, मेहसाणा और कैम्बे, त्रिपुरा मे अगरतला एवं तमिलनाडु के करैकल में ओएनजीसी असेट के लिए सभी रिगों का निर्माण और आपूर्ति कर रही है। इन रिगों को पूरे स्वचालन के साथ बनाया गया है ताकी सुरक्षा और रखरखाव में समय ज्यादा ना लगे।  इस अवसर मेघा के इन 47 रिग के इनचार्ज सत्यनारायण ने कहा की, “कोविड -19 के बावजूद, मेघा अपने वादे के अनुसार रिग के निर्माण और उनकी डिलीवरी में हम तेजी लाएं है। कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन आधुनिक तेल रिगों में दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे उन्नत हाइड्रोलिक प्रौद्योगिकी विशेषताएं होंगी। जैसे-जैसे ऊर्जा की कीमतें बढ़ती हैं, उत्तम श्रेणी के रिग भारतीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए तेल की ड्रिलिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। गैस कुएं तेजी से और घरेलू उपयोग के लिए तेल और गैस उत्पादन में वृद्धि होगी। “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के तहत मेघा स्वदेशी तकनीक के साथ आधुनिक कुशल तेल ड्रिलिंग रिग के निर्माण में भारत का पहला निजी खिलाड़ी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.