'अरुणा जी भगवान आपको हिम्मत दे', कुकू कोहली के निधन पर सलमान का भावुक पोस्ट, फिल्ममेकर संग था करीबी रिश्ता

Updated on 27-08-2026 12:54 PM
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। साथ ही कुकू के परिवार और पत्नी अरुणा ईरानी के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं। कुकू कोहली का 25 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था, और 26 अगस्त को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुकू 77 साल के थे।

बता दें कि सलमान खान ने अरुणा ईरानी के साथ 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'सपने साजन के' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कुकू कोहली की बेटी करिश्मा कोहली ने सलमान खान की दो फिल्मों- 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में कबीर खान को असिस्ट किया था। उसी के कारण सलमान का अरुणा ईरानी और कुकू कोहली संग करीबी रिश्ता था।

सलमान का कुकू कोहली के निधन पर पोस्ट

सलमान को कुकू कोहली के निधन से झटका लगा और उन्होंने शोक जताते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे कुकू जी। अरुणा जी, मेरा दिल आपके साथ है। भगवान आपको हिम्मत दे।'

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे ये सितारे

कुकू कोहली का 26 अगस्त को अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बॉलीवुड से रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, राजपाल यादव, रजा मुराद, शर्वरी वाघ, टीकू तलसानिया, रजत बेदी और गजेंद्र चौहान समेत कई हस्तियां पहुंचीं। विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल भी कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

माइनर हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद कार्डियक अरेस्ट

कुकू कोहली ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार 24 अगस्त की रात उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी और माइनर हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुकू कोहली की एंजियोप्लास्टी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुकू कोहली की हालत स्थिर थी, लेकिन बाद में हालत बिगड़ गई। और फिर 25 अगस्त को शाम सवा 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई।

कुकू कोहली दो शादियां और बच्चे

कुकू कोहली की अरुणा ईरानी से कोई संतान नहीं थी, पर पहली पत्नी से दो बेटियां- करिश्मा और पूजा कोहली हैं। कुकू ने शादीशुदा रहते हुए ही अरुणा से शादी की थी, पर पहली पत्नी की मौत के बाद ही अरुणा संग रिश्त जगजाहिर किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.