फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाकर युवक से 38 लाख की ठगी

Updated on 02-04-2026 12:12 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर युवक से ठगी की गई है। पुलिस ने रकम दुगुना करने का लालच देकर 38 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार जयदीप सिंह कंडा (35), निवासी वार्ड क्रमांक 26, संतराबाड़ी (दुर्ग) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने ए-एम-एस सॉल्यूशन और मेसर्स आर-वी ग्रुप कंपनी के नाम से फर्जी निवेश कंपनी बनाई थी।

आरोपियों ने तीन महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे 38 लाख 25 हजार रुपए इन्वेस्ट करवा लिए। उन्होंने जयदीप को भरोसा दिलाया कि यदि वे उनकी कंपनी में निवेश करते हैं, तो मात्र 90 दिनों में रकम दोगुनी हो जाएगी।

आरोपियों की बातों में आकर जयदीप ने कुल 38 लाख 25 हजार रुपए निवेश कर दिए, जब राशि वापस मिलने का समय आया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फरार हो गए।

तय समय पर नहीं मिले पैसे वापस

तय समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर जयदीप को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर के सड्डू इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कंपनी और पैसों के लेन-देन के सभी दस्तावेज जब्त

पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे 31 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के कब्जे से मामले से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से निवेश करवाता था और बाद में पैसे हड़प लेता था। मामले में उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.