मोदी के गढ़ में गरजेंगी ममता बनर्जी

Updated on 02-03-2022 07:16 PM

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर यूपी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं। छठे चरण की वोटिंग के बीच गुरुवार को ममता बनर्जी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रैली करेंगी। काशी सहित 54 सीटों पर 7 मार्च को सातवें चरण में वोटिंग होगी। सपा के वाराणसी जिला प्रमुख संजय मिश्रा ने बताया, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 2 मार्च (बुधवार) की शाम वाराणसी पहुंचेंगी। अगले दिन वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केस साथ एरही गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी।

मिश्रा ने बताया कि इस रैली में सपा गठबंधन के साथी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर और अपना दल की कृष्णा पटेल की भी मंच पर मौजूदगी होगी। इस चुनाव में ऐसा पहली बार होगा जब सपा गठबंधन के सभी साथी एक ही रैली में एकसाथ मंच पर मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि इस चुनाव में यह विपक्ष की सबसे बड़ी रैली होगी और छठे चरण की वोटिंग के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जाएगा।

इससे पहले 8 फरवरी को ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी को हराने और सपा गठबंधन को जितवाने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐसे समय पर शिरकत की है जब टीएमसी का कांग्रेस के साथ तनाव बढ़ रहा है और 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वह भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटी हैं। सपा पदाधिकारियों ने बताया कि 3 मार्च को ममता बनर्जी एक रोड शो भी करेंगी।

 वाराणसी आने के बाद वह शाम को दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचेंगी। रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने 3 मार्च की रैली में चौधरी के शामिल होने की पुष्टि की। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा, बेशक ओम प्रकाश राजभर जी वहां होंगे' योगी सरकार में मंत्री रहे और सपा के फाजिलनगर से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.