अगले दो टेस्ट मैचों के लिए बेहतर पिच बनवाएं पीसीबी : अफरीदी

Updated on 11-03-2022 06:44 PM

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने रावलपिंडी स्टेडियम की पिच पर सवाल उठाये हैं।  अफरीदी ने कहा कि जिस पिच पर पांच दिनों में सिर्फ 14 विकेट ही गिरे हों वह सही नहीं कही जा सकती है। इससे पहले प्रशंसकों ने भी रावलपिंडी की पिच को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।

रावलपिंडी में पाकिस्तान ओर ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिच का बचाव करते हुए कहा कि आईसीसी ने पिच को खराब रेटिंग नहीं दी है। अफरीदी के अनुसार आमतौर पर मेजबान टीम हार से बचने को प्राथमिकता देती है और इसलिए इस तरह की पिच तैयार की जा जाती है। साथ ही कहा कि अब लाहौर और कराची में अगले दो टेस्ट में उन्हें अच्छी पिचें बनानी होंगी। अगर आप ऐसा नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी हमें इसी तरह ही पिचों के लिए तैयार रहना होगा।

अफरीदी ने पाक टीम के कप्तान बाबर आजम और टीम प्रबंधन के रक्षात्मक रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारी गेंदबाजी की ताकत बहुत अच्छी है। हमारे तेज गेंदबाज इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट कर सकते थे पर इसके बाद भी आक्रामक रुख नहीं अपनाया गया। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो हमारे पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो कंगारु आक्रमक का डटकर सामना कर सकते हैं। अब समय गया है कि हम भी बढ़ें। साथ ही कहा कि अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में गिनें तो आपको सकारात्मक बने रहने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.