पुलिसकर्मियों के डेयरी संचालक को पीटने को लेकर जमकर बवाल, भड़के लोगों ने थाना घेरा, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Updated on 26-04-2026 02:38 PM

भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों ने देर रात अयोध्यानगर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

रुपये मांगने पर हुआ विवाद

डेयरी संचालक राम यादव का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे आरक्षक जितेंद्र जाट और अमरीश उनकी डेयरी पर पहुंचे थे। दोनों ने वहां से खरीदारी की, लेकिन रुपये मांगने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक व्यक्ति को एफआरवी वाहन में बैठाकर थाने ले गए।

थाने का सामने लोगों का विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सोलंकी और एसीपी मनीष भारद्वाज मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने देर रात तक लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

एसीपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.